AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»एक अच्छा बेटा कैसे बनें – अपने माता – पिता का Favourite बनने के तरीके
Achisosh

एक अच्छा बेटा कैसे बनें – अपने माता – पिता का Favourite बनने के तरीके

By PeterNovember 24, 2023Updated:February 20, 20246 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
एक अच्छा बेटा कैसे बनें Be A Good Son in Hindi Ek Acha Beta Bane
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

एक अच्छा बेटे की चाहत हर माँ-बाप की होती है। हर कोई चाहता कि उसका बेटा उनके बताये गए मार्गदर्शन पर चले। उन्हें वो सब दे जो वो चाहते हैं।

माँ-बाप से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं है। अगर आप उनसे एक भी मिनट दूर हो जाओ तो आपको पता लग जायेगा की उनका प्यार आपके लिए कितना बड़ा साहस था। जब भी आप अपने माता-पिता को निस्वार्थ भाव से प्यार और इज्जत देंगे तो न सिर्फ उन्हें अच्छा लगेगा बल्कि उनकी दुआ भी आपके कितने काम आएगी।आइये जानिए achha beta kaise hota hai एक अच्छा बेटा कैसे बनें – अपने माता – पिता का favourite बनने के तरीके.

यहाँ पढ़े:

समाज में इज्जत कैसे पाएं

जीवन में सफल होने के टिप्स

अच्छा बॉयफ्रेंड कैसे बने

अच्छा इंसान कैसे बनें

अच्छी पत्नी कैसे बनें

अच्छा बेटा कैसे बनें

एक अच्छा बेटा कैसे बनें – Be A Good Son in Hindi

आप जिस भी काम को करोगे आपको सफलता ही मिलेगी। वैसे भी अगर आपको कोई भी परेशानी आती है तो उसमे आपके माता-पिता आपके साथ होंगे। इसलिए जरूरी है कि उन माँ-बाप की सेवा का कोई भी असर नहीं छोड़ें जिन्होंने कितने सालों से अपनी हर ख़ुशी को छोड़कर आपपर लुटा दिया। इसलिए आप अपने माता-पिता को खुश कर एक अच्छे बेटे यहाँ तक की दुनिया की नजर में एक अच्छे इंसान बन सकते हैं।

अपनी जिम्मेदारियों को स्वीकार करें

यह आपके लिए थोड़ा परेशानी का विषय रहेगा लेकिन अगर आप अपने माता-पिता के बिना ही अपनी ज़िम्मेदारियों को खुद हल कर देंगे तो आपके माता-पिता इस बात से बड़े ही खुश होंगे। इससे न सिर्फ उन्हें गर्व होगा बल्कि आपको भी अपने आप पर गर्व महसूस होगा। आपको समझना होगा की एक बेटे के रूप में आप अपने माता-पिता की भलाई के लिए क्या-क्या कर सकते हैं। एक अच्छा बीटा होने का लक्ष्य यह नहीं है की आप अपने माता-पिता का दुःख कम कर रहे हैं बल्कि आप ख़ुशी और सफलता की और कदम डालने लगे हो।

लोगों की इज्जत करें

जहाँ इज्जत की बात आती है वहां ये नहीं देखा जाता कि आप अपने माँ-बाप को ही इज्जत दे रहे हैं और बाहर किसी कोई भी इज्जत नहीं दे रहे। इससे यह निष्कर्ष निकलता है की आप अपने माता-पिता की आँखों में धुल झौंख रहे हैं। जब तक आप अपने गुरुओं, परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों और यहाँ तक की गांव या किसी बूढ़े आदमी को इज्जत नहीं देते आपके माता-पिता के सामने आपकी इज्जत कम होगी। अगर आप किसी दूसरे को इज्जत देंगे तो जरूर वो सोचेंगे की कितने अच्छे घर से है यह लड़का। इससे आपके माता-पिता का नाम काफी आगे जायेगा और वो आपको एक अच्छे बेटे की तरह देखेंगे।

अपनी पढ़ाई पर दिल लगाना

हर माँ-बाप का सपना होता है कि उनका बेटा पढ़ाई पर ध्यान दे और अच्छे नंबरों से पास होये। जिससे उसका नाम school ही नहीं गाँव में भी आये। जब भी आप अपने school में top करेंगे तो आपके माता-पिता का नाम आगे आएगा और इससे अच्छा गर्व की बात उनके लिए और नहीं हो सकती है। और वैसे भी आज के समय में आपके अच्छे marks नहीं हैं तो जब आप बड़ी कक्षाओं में जाते हैं वहां admission नहीं मिलता और आगे नौकरी के लिए काफी धक्के खाने पड़ते हैं। इसलिए किसी के भी माता-पिता हों वो अपने बेटे ही हर ख़ुशी को चाहते हैं।

उनकी हर बात मानें

कोई भी माँ-बाप अपने बच्चे की ज़िन्दगी को अच्छा बनाने की कोशिशः करते रहते हैं। चाहे उन्हें आपको डांटने में दर्द होता हो लेकिन वो चाहते हैं कि उनका बेटा बिगड़े नहीं और अपने ज़िन्दगी के बारे में सोचे। इसलिए वो आपको वही काम करने के लिए करते हैं चाहे आपको अच्छा लगता हो या नहीं लेकिन वो आपकी ख़ुशी के बारे में ये सब कहते हैं। इसलिए आपको एक अच्छे बेटे की तरह डर से नहीं बल्कि गर्व से सोचे की मेरे माता-पिता मेरे लिए गलत नहीं करेंगे और उनकी हर बात को मानें।

अपनी बहन को भी प्यार करें

अब ये नहीं की आप एक अच्छा बेटे बनाने की चक्कर में अपनी बहन से प्यार ही नहीं करते हैं आप उसे जहाँ-तहाँ रुलाते रहते हो। एक बात कहें भाई-बहन का प्यार अटूट होता है। चाहे आप घर में कितना भी लड़ते-झगड़ते होंगे लेकिन बाहर कोई भी समस्या हो आप एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ सकते हैं। इसलिए आप जितना भी अपने बहन को प्यार करेंगे आपके माता-पिता तो खुश होंगे इसके अलावा आप दोनों में भी प्यार का रिश्ता गहरा होगा।

नशे का आदी नहीं हों

किसी के भी माता-पिता नहीं सोचते की उनका बेटा कभी भी गन्दी हरकतों में पड़ जाएँ। और आज के समय में हर कोई इन गन्दी हरकतों में पड़ गया है। हाँ दोस्तों के साथ कभी कबार हलकी ड्रिंक कर भी लेकिन कभी भी इसका आदी नहीं होइए, अगर आप इसके आदि हो गए तो समझ लीजिये कि एक तरफ तो आपका शरीर का नुकसान होगा साथ में आप गंदे विचारों से भरते जायेंगे और कोई भी माँ-बाप नहीं सोचेगा की उनका बेटा ऐसा बने।

उनके साथ समय बिताएं

माँ-बाप से ज्यादा अच्छी प्रेरणदायक बातें शायद ही आपको कोई दे सके। वे आपको अपनी ज़िन्दगी के घटते बढ़ते क्रम के बारे में आपको जरूर बताएँगे। इससे न सिर्फ आपको प्रेरणा मिलेगी बल्कि आपको अपनी ज़िन्दगी को मजबूत बनाने का एक अच्छा अवसर मिलेगा। आपको ज़िन्दगी के हर पड़ाव के बारे में पता लगेगा। जिससे आपको कभी भी किसी भी परेशानी का मुकाबला करने में कोई भी परेशानी नहीं आएगी।

झूठ बोलने से बचे

हर कोई अपने बचाव के लिए झूठ बोलता जरूर है लेकिन अगर आपसे कोई भी गलती होती है तो आप झूठ बोलकर अपने माता-पिता को गुमराह नहीं करें बल्कि उन्हें साफ़-साफ़ कह दें। अगर आज आप एक छोटी बात के लिए उनसे झूठ बोल रहे हैं तो आपको धीरे-धीरे बड़ी बातों के लिए झूठ बोलना पड़ेगा और जिस दिन आपके माता-पिता कोई इस बात का पता लगेगा तो उनके दिल पर क्या गुजरेगी ये आप अच्छी तरह से समझ सकते हैं।

इसलिए दोस्तों अपनी माँ-बाप को हर समय खुश रखे उनकी सेवा करें। उन्हें एक अच्छे बेटे बनकर उनका दिल जीतें जिससे उन्हें एक अच्छा माँ-बाप बनने का गर्व होगा। वैसे भी “माता पिता गुरु देवता” लाइन सबसे अच्छी और बड़ी बात है। माता-पिता का दर्जा गुरु और भगवन से उप्पर होता है। इसलिए जब तक आप अपने माता-पिता को खुश नहीं करेंगे तब तक आप एक अच्छे पुत्र नहीं बन सकते हैं।

Family
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअच्छा बॉयफ्रेंड कैसे बने – 10 तरीके जो हर लड़की चाहती है
Next Article एक अच्छी पत्नी कैसे बनें अपने पति की नजरों में – How to become a Good Wife in Hindi
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Wife Love Shayari in Hindi | पत्नी के लिए Romantic & Heart Touching Shayari

October 20, 2026

Selfish Matlabi Paise Ki Duniya Hai Shayari | मतलबी दुनिया और पैसे पर शायरी

October 20, 2026

English Shayari for Son | Love Shayari for Son

October 12, 2026

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

After 12th Courses List: Top Professional Courses to Build a Successful Career with TechCareer

July 31, 2026

Mother’s Day के लिए शायरी: Best Mother’s Day Shayari to Express Love and Gratitude

July 29, 2026

Heart Touching Shayari on Mother in English: Beautiful Words to Express Love

July 29, 2026

मन के ऊपर शायरी – Best Shayari to Express the Emotions and Peace of Your Mind

July 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.