AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»भिंडी के फायदे और नुकसान – Lady Finger Benefits & Side-Effects in Hindi
Achisosh

भिंडी के फायदे और नुकसान – Lady Finger Benefits & Side-Effects in Hindi

By PeterNovember 5, 2023Updated:February 20, 20245 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
भिंडी के गुण, लाभ, फायदे और नुकसान - Lady Finger Benefits and Side-Effects in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भिंडी जितनी पतली और दिखने में लाजवाब होती है उतनी ही यह कई औषधीय गुण से भरपूर होती है। भिंडी से स्वास्थय लाभ की बात करें तो यह हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। is सब्जी में पाए जाने वाले बेहतरीन पौष्टिक पोषक तत्व हमारे स्वास्थय को निरोगी और स्वस्थ बनाते हैं। भिंडी में विटामिन A, विटामिन सी, फाइबर, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, मगनीज, फास्फोरस जैसे पौष्टिक तत्व उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। आयुर्वेदा के अनुसार भिंडी की सब्जी खाना हमारे लिए काफी फायदे पहुँचती है। तो आइये जानते हैं भिंडी के गुण, लाभ, फायदे और नुकसान – Lady Finger (Bhindi) Benefits and Side-Effects in Hindi।

भिंडी खाने से लाभ

भिंडी के फायदे – Lady Finger Benefits in Hindi

भिंडी से निकलने वाला चिकना पदार्थ कई रोगों को ठीक करने में मदद करता है। इसके खाने से भूख में भी इजाफा होता है। इसलिए इसे बहुत ही पौष्टिक सब्जी माना जाता है। ज्यादातर लोगो को पता होगा की इसकी केवल सब्जी बनायीं जाती है लेकिन हर्बल एक्सपर्ट इसे अनेकों रोगों के इलाज में प्रयोग करते हैं।

हृदय को स्वस्थ रखे

भिंडी में घुलनशील फाइबर होते हैं जो रक्त में जाकर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करते हैं। इससे दिल के दौरे जैसी समस्या कम होती है। भिंडी के नियमित सेवन से उच्च कोलेस्ट्रॉल को काबू में किया जा सकता है। क्यूंकि इसमें मौजूद पैक्‍टिन उच्‍च कोलेस्‍ट्रोल को काबू करने में मदद करता है।

एनीमिया रोग से बचाये

एनीमिया रोग से पीड़ित लोगों के लिए भिंडी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद आयरन हमारे स्वास्थय के लिए लाभकारी होती है। यह रक्‍त में हीमोग्‍लोबिन का निर्माण करते हैं, जिससे आप एनीमिया से बचे रहते हैं। इसके साथ ही भिंडी में मौजूद विटामिन के रक्‍त स्राव को रोकने में मदद करता है, जिससे किसी विकट परिस्थिति में शरीर से रक्‍तस्राव बहुत कम होता है।

वजन कम करने में सहायक

वजन को कम करने में यह काफी सहायक होता है क्यूंकि भिंडी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम और फाइबर उच्च मात्रा में होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर परिपूर्णता भोजन का अहसास देता है और इसलिए व्यक्ति कम भोजन करता है। इसलिए नियमित रूप से भिंडी की सब्जी का सेवन करें।

आँखों को बनाएँ स्वस्थ

भिंडी में विटामिन A और बीटा कैरोटीन प्रयाप्त मात्रा में पाया जाता है जो हमारी आँखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये आँखों के बड़े विकार जैसे मोतियाबिंद जैसी समस्या से भी आँखों को बचते हैं। विटामिन ए आंखों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए जरूरी होता है और उम्र के असर से आंखों को होने वाले नुकसान से बचाये रखने में भी उपयोगी तत्‍व होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये

भिंडी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। अगर आप प्रतिदिन 100 ग्राम भिंडी का सेवन कर रहे हैं तो प्रतिदिन आपके शरीर के लिए आवश्यक विटामिन सी की मात्रा का 38 प्रतिशत इससे पूरा हो जाता है। विटमिन सी कई बीमारियों और संक्रमण से सुरक्ष‍ित रखने में मददगार होता है।

पाचन को मजबूत बनाये

भिंडी के सेवन करने से हमारे शरीर की पाचन क्रिया मजबूत रहती है। भिंडी में उच्च मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को ठीक करने में सहायक होते हैं। वहीं इसके सेवन से पेट की आंतों के सूजन में भी राहत मिलती है।

गर्भावस्‍था में फायदेमंद

गर्भावस्‍था में भिंडी का सेवन करना बहुत ही लाभकारी होता है, इसके सेवन से पेट में पल रहे भ्रूण का सही तरीके से विकास होता है। भिंडी में पाया जाने वाला फोलेट भ्रूण के मस्तिष्क विकास में काफी मदद करता है। भिंडी में मौजूद फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा गर्भावस्‍था के चौथे से बारहवें सप्‍ताह तक, भ्रूण के न्‍यरल ट्यूब के विकास में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डायबिटीज में सहायक

भिंडी में मौजूद यूगेनॉल डायबिटीज से बचाने में मदद करता है। यह फाइबर रक्‍त में शर्करा के स्‍तर को नियंत्रित करने का काम करता है। यह अंडकोशों में शर्करा के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर डायबिटीज को दूर रखने अथवा नियंत्रित करने का काम करता है।

दिमागी शक्ति बढ़ाने में

दिमाग को ज्यादा सक्रिय करने के लिए भिंडी का सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता है क्यूंकि इसमें फोलेट और विटामिन बी9 होता है जो दिमाग को स्वस्थ और ज्यादा तेज बनाने में मदद करते हैं।

भिंडी का सेवन बालों को दे अंदरूनी शक्ति

बालों के लम्बे काले होने के लिए उन्हें चाहिए होती है अंदरूनी शक्ति जिसे भिंडी काफी बखूबी रूप से दे सकती है। अगर आपके बालों में रुसी की समस्या है तो आप इस समस्या को भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप भिंडी के छोटे-छोटे टुकड़े काटें और उसमें आधा नींबू निचोड़ लें। इसे सिर धोने में इस्‍तेमाल करें। इससे आपके बालों को काफी फायदा होगा।

भिंडी के नुकसान – Lady Finger Side-Effects in Hindi

  • भिंडी का जरुरत से ज्यादा खाने से आपको एसिडिटी हो।क्यूंकि इसमें ऑक्सेलिक एसिड होता है।
  • भिंडी में मौजूद ऑक्सेलिक एसिड जोड़ों में दर्द को बढ़ा सकता है इसलिए बहुत ज्यादा भिंडी ना खाएं।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअंजीर गुण, फायदे एवं नुकसान – Figs (Anjeer) Benefits & Side-Effects in Hindi
Next Article बीन्स के फायदे और नुकसान – Beans Benefits and Side-Effects in Hindi
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Wife Love Shayari in Hindi | पत्नी के लिए Romantic & Heart Touching Shayari

October 20, 2026

Selfish Matlabi Paise Ki Duniya Hai Shayari | मतलबी दुनिया और पैसे पर शायरी

October 20, 2026

English Shayari for Son | Love Shayari for Son

October 12, 2026

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

How to Choose the Right Furniture Hire in Sydney for Your Home or Event

August 17, 2026

Planning the Ultimate Maldives Holiday: What Malaysian Travellers Need to Know

August 17, 2026

Advanced Moving Average Strategies: Trend Filtering, Crossovers, and Dynamic Support in CFD Markets

August 14, 2026

Feeling Sorry Shayari | Heart Touching Sorry Shayari for Apology

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.