AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»हरे प्याज खाने के 10 चमत्कारी फायदे – Spring Onion Benefits in Hindi
Achisosh

हरे प्याज खाने के 10 चमत्कारी फायदे – Spring Onion Benefits in Hindi

By PeterNovember 8, 2023Updated:February 20, 20244 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
हरे प्याज खाने के 10 चमत्कारी फायदे - Spring Onion Benefits in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

हरे प्याज के फायदे: हरी पत्तेदार प्याज के फायदों की बात करें तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। इसे सलाद या सब्जी दोनों प्रकार से सेवन में लाया जाता है। यह एक लोकप्रिय सब्जी है जो सफ़ेद, पिली और लाल किस्मो में पैदा होती है।

इसमें सल्फर की अधिकता होने के कारण यह सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B2, विटामिन K, Coper, मैग्नीशियम, क्रोमियम, फास्फोरस, मगनीज और फाइबर उच्च मात्रा में होता है। हरे प्याज के उच्च गुणकारी पौष्टिक तत्व के कारण यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। तो चलिए जानते हैं हरे प्याज के औषधीय गुण एवं स्वास्थ्य लाभ Spring onion benefits Hindi.

Spring Onion Benefits in Hindi
हरा प्याज खाने से लाभ

हरे प्याज के फायदे – Hare Pyaz Khane Ke Fayde in Hindi

पोषक तत्वों से भरपूर हरे प्याज को स्प्रिंग ओनियन (spring onion) के नाम से भी जाना जाता है। पहले समय में इसका उपयोग दवाओं को बनाने में भी किया जाता था। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।

दमा में राहत दिलाये

जिन व्यक्तियों को अस्थमा की समस्या हो उनके लिए हरे प्याज का सेवन करना बहुत ही लाभकारी होता है। क्यूंकि हरे प्याज में एंटीहिस्टामिन जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं जो दमा की समस्या को दूर करते हैं और फेफड़ों के लिए भी लाभदायक होते हैं।

मधुमेह को नियंत्रित करे

क्रोमियम की अधिकता होने के कारण यह हमारे रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है साथ ही साथ यह ग्लूकोज सहनशीलता को भी सुधरता है। एलिल प्रोपिल डाइसल्फाइड भी रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है।

हृदय को बनाये बेहतर

हरा प्याज हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत ही बेहतरीन होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट डीएनए को नुकसान पहुंचने से रोकते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कुछ कम हो जाता है। इसके नियमित उपयोग करने से हृदय-धमनी रोगों का खतरा कम हो जाता है।

रक्तचाप को नियंत्रित करे

हरे प्याज में सल्फर की मात्रा उच्च होती है जिसकी मदद से रक्तचाप में नियंत्रण होता है। ये इंसुलिन के स्तर को संतुुलित बनाए रखता है।

पाचन क्रिया सुधारे

हरा प्याज पेट से सम्बंधित समस्याओं जैसे पेट दर्द, ऐंठन दूर करता है। इसमें फाइबर की मात्रा उच्च होती है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। साथ ही यह भूख बढ़ाने में सुधर करता है। यह शरीर के मेटाबॉयलिज़्म को नियंत्रित भी करता है।

सर्दी दूर करे

हरे प्याज का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ती है जिससे शरीर की कई खतरनाक बिमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इसमें पाया जाने वाला एंटी वैक्टीरियल गुण सर्दी और फ्लू से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।

कैंसर से लड़ने में मदद करे

उच्च मात्रा में सल्फर पाए जाने के कारण यह कैंसर होने का खतरा कम करता है। इसके अल्वा इसमें पेक्टिन नमक तत्व पाया जाता है जो एक प्रकार का फ्लुइड्स कोलॉइडल कार्बोहाइड्रेट होता है जिससे पेट का कैंसर ठीक हो जाता है।

आँखों के लिए बेहतर

विटामिन A की प्रचुर मात्रा होने के कारण हरा प्याज आँखों की रौशनी बढ़ाने और आँखों की किसी भी प्रकार की समस्या से निजात दिलाता है। यह आँखों के चारों ओर पड़ने वाली झुर्रियों का भी सफाया करता है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करे

कोलेस्ट्रॉल को कण्ट्रोल करने के लिए अधिकतर चिकित्सक हरा प्याज की सब्जी खाने की सलाह देते हैं क्यूंकि इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है साथ ही वजन भी कण्ट्रोल में भी रहता है।

हड्डियों को मजबूत बनाये

स्प्रिंग अनियन में विटामिन सी और के पर्याप्त मात्रा में होते हैं. ये हड्ड‍ियों की क्रियाशीलता को बनाए रखने के लिए भी फायदेमंद हैं.

Vegetable Benefits
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकटहल के फायदे एवं नुकसान – Kathal Benefits & Side Effects in Hindi
Next Article सेब के गुण, फायदे एवं नुकसान – Apple Benefits and Side-Effects in Hindi
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Wife Love Shayari in Hindi | पत्नी के लिए Romantic & Heart Touching Shayari

October 20, 2026

Selfish Matlabi Paise Ki Duniya Hai Shayari | मतलबी दुनिया और पैसे पर शायरी

October 20, 2026

English Shayari for Son | Love Shayari for Son

October 12, 2026

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

How to Choose the Right Furniture Hire in Sydney for Your Home or Event

August 17, 2026

Planning the Ultimate Maldives Holiday: What Malaysian Travellers Need to Know

August 17, 2026

Advanced Moving Average Strategies: Trend Filtering, Crossovers, and Dynamic Support in CFD Markets

August 14, 2026

Feeling Sorry Shayari | Heart Touching Sorry Shayari for Apology

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.