AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»करी पत्ते के फायदे एवं नुकसान – Curry Patta Benefits & Side Effects of in Hindi
Achisosh

करी पत्ते के फायदे एवं नुकसान – Curry Patta Benefits & Side Effects of in Hindi

By PeterNovember 8, 2023Updated:February 20, 20245 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
करी पत्ते कढ़ी पत्ता के फायदे, गुण एवं लाभ - Benefits of Curry Patta in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कढ़ी पत्ता बहुत सारे औषधीय गुण से भरपूर होता है जो हमारे स्वास्थ्य और सेहत को बहुत फायदे देता है। यह जितना हमारे भोजन के स्वाद को बढ़ाने में मदद करता है उससे ज्यादा हमारे सवास्थ्य को लाभ पहुंचता है। करी पत्ते में प्रोटीन और बीटा भरपूर मात्रा में होता है जो हमारे स्वास्थ्य से लेकर हमारे बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। करी पत्ता मोटापा तो कम करता ही है साथ ही इसकी पत्तियां हर्बल औषधी के रूप में इस्‍तेमाल होती हैं। करी पत्ते की एक और खासियत यह है कि यह उदर संबंधी कई रोगों को नियंत्रित करता है। इसका नियमित सेवन पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। करी पत्ते के सेवन से शरीर चर्बी एकत्रित नहीं होती है। करी पत्ता में इतनी शक्ति होती है कि यह मधुमेह मरीजों और वजन को लेकर परेशान लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। अक्सर यह करी में डाला जाता है इसलिए इसे करी पत्ता के नाम से जाना जाता है। दक्षिण भारत में इसे दाल भी डाला जाता है। यह भोजन को आसानी से पचा देता है। आइये जानते हैं करी पत्ते के फायदे एवं नुकसान – Curry Patta Benefits & Side Effects of in Hindi।

करी पत्ते कढ़ी पत्ता के फायदे गुण एवं लाभ Benefits of Curry Patta in Hindi

करी पत्ता के फायदे – Kari Patta Ke Fayde in Hindi

वजन घटाने में फायदेमंद

कढ़ी पत्ता वजन को कम करने में सहायक है इसमें मौजूद फाइबर शरीर में जमे अतिरिक्त वसा और विषाक्त पदार्थो को बाहर निकलने में मदद करता है। रोजाना दो से चार पत्ते करी पत्ता चबाने से जहाँ वजन में कमी आती है वही कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी नियंत्रित होती है।

पाचन क्रिया मजबूत करे

अगर आपका खाया हुआ भोजन सही तरीके से नहीं पच रहा है तो आप कढ़ी पत्ते का सेवन करें। पेट की समस्या जैसे कब्ज, अपचा या मल्टी आने पर आप कढ़ी के पत्ते का रस निकले और उसमे थोड़ा नीबूं और थोड़ा चीनी मिलकर पी जाएँ। इससे आपकी ये सारी समस्या दूर होने लगेंगे।

से लाभ दिल को स्वस्थ रखे

जहाँ कढ़ी पत्ते में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने का गुण होता है वही यह दिल की बिमारियों को दूर करने में भी मददगार है। कढ़ी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो कोलेस्ट्रॉल का ऑक्सीकरण होने से रोकता है जिससे शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नहीं बढ़ती और हृदय स्वस्थ और मजबूत रहता है।

एनीमिया रोग में सहायक

एनीमिया रोग ज्यादातर शरीर में खून की कमी के कारण होता है, जिसके लिए कढ़ी पत्ता काफी लाभकारी होता है। करी पत्ते में भरपूर मात्रा में आयरन और फॉलिक एसिड होता है। आयरन जहां शरीर के लिए एक प्रमुख पोषक तत्व है वहीं फॉलिक एसिड इसके अवशोषण में सहायक होता है। इस वजह से यह एनीमिया से बचाव करने में कारगर है।

डायबिटीज रोग में सहायक

डायबी‍टीज यानि मधुमेह रोग से पीड़ित रोगियों के लिए कढ़ी पत्ते काफी फायदेमंद होते हैं। अगर डायबी‍टीज रोगी कड़ी के पत्‍ते को रोज सुबह तीन महीने तक लगातार खाएं तो फायदा होगा। इसके अलावा अगर डायबीटीज मोटापे की वजह से हुआ है, तो कड़ी पत्‍ता मोटापे को कम कर के मधुमेह को भी दूर कर सकता है।

लीवर को मजबूत बनाये

गलत खान-पान हो या शराब की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो इंसान का लीवर ख़राब हो जाता है। इसलिए लीवर की समस्या से निजात पाने के लिए आप करी पत्ता का सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी लीवर को दुरुस्त करने में मदद करते हैं।

आँखों की रोशनी बढ़ाये

विटामिन A से भरपूर होने की वजह से यह आँखों की रौशनी को बढ़ावा देता है। इसके नियमित सेवन से कैटरैक्ट जैसी भयानक बिमारी को दूर किया जा सकता है। इससे आँखों की बिमारियों दूर होती है और आँख स्वस्थ बने रहते हैं।

बालों के लिए

अगर आप अपने झड़ते या सफ़ेद भूरे बालों से परेशान हैं तो आप कढ़ी पत्ता जरूर खाएं। आपको कड़ी पत्‍ता समूचा नहीं अच्‍छा लगता तो बाजार से उसका पाउडर खरीद लें और फिर उसे अपने भोजन में डाल कर खाएं। यह आपके बालों को अंदुरुनी ताजगी और मजबूती देगा। जिससे आपके बाल बनेंगे मजबूत और लम्बे।

त्वचा की रक्षा करे

करी पत्ते में ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट,एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं तो हमारी त्वचा की रक्षा करते हैं। त्वचा को किसी भी infection से बचाने के लिए आप नियमित रूप से करी पत्ता का इस्तेमाल करें।

कढ़ी पत्ते के नुकसान – Side Effects of Curry Leaves in Hindi

कढ़ी पत्ते के वैसे तो कोई नुकसान नहीं देखे गए हैं, लेकिन कुछ स्थितियों में या अधिक मात्रा में इसका उपयोग नुकसानदायक साबित हो सकता है।

  • कुछ लोगों में इसके एलर्जिक इफेक्ट भी देखे जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में इसके उपयोग को बंद कर देना चाहिए।
  • वहीं, कुछ मामलों में इसके तेल का उपयोग बालों की जड़ों को कमजोर करने और उनके झड़ने का कारण भी बन सकता है।
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका उपयोग करने से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि इस स्थिति में इसके प्रयोग के कुछ दुष्परिणाम देखे जा सकते हैं।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआंवले के फायदे एवं नुकसान – Amla Benefits and Side-Effects in Hindi
Next Article ब्रेकअप के बाद खुद को कैसे संभालें – बॉयफ्रेंड प्यार में धोखा दे तो क्या करें
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Wife Love Shayari in Hindi | पत्नी के लिए Romantic & Heart Touching Shayari

October 20, 2026

Selfish Matlabi Paise Ki Duniya Hai Shayari | मतलबी दुनिया और पैसे पर शायरी

October 20, 2026

English Shayari for Son | Love Shayari for Son

October 12, 2026

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

How to Choose the Right Furniture Hire in Sydney for Your Home or Event

August 17, 2026

Planning the Ultimate Maldives Holiday: What Malaysian Travellers Need to Know

August 17, 2026

Advanced Moving Average Strategies: Trend Filtering, Crossovers, and Dynamic Support in CFD Markets

August 14, 2026

Feeling Sorry Shayari | Heart Touching Sorry Shayari for Apology

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.