AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»टमाटर के फायदे एवं नुकसान – Tomato Benefits ans Side-Effects in Hindi
Achisosh

टमाटर के फायदे एवं नुकसान – Tomato Benefits ans Side-Effects in Hindi

By PeterNovember 9, 2023Updated:February 20, 20246 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
टमाटर के फायदे एवं नुकसान - Tomato Benefits ans Side-Effects in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

टमाटर भारतीय रसोई का एक अभिन्न सब्जी है जो स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर है। वैसे तो टमाटर के कई सारे स्वास्थय लाभ हैं लेकिन हमारे दैनिक जीवन में Tomato health benefits in Hindi details में जानना बहुत जरूरी है इसलिए आज हम आपको टमाटर खाने से लाभ और फायदे बताने जा रहे हैं। टमाटर कई सारे गुणकारी पौष्टिक तत्वों से भपुर होता है। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम, लाइकोपीन, नियासिन, विटामिन बी6, फास्फोरस, ताम्बा उच्च मात्रा में होते हैं। जो लोग अपने वजन को लेकर परेशां हैं उनके लिए टमाटर का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है।आइये जानते हैं टमाटर के फायदे एवं नुकसान – Tomato Benefits ans Side-Effects in Hindi.

  • टमाटर के फायदे एवं नुकसान Tomato Benefits ans Side Effects in Hindi
    टमाटर के स्वास्थ्यवर्धक लाभ 

टमाटर के फायदे – Tamatar Ke Fayde in Hindi

टमाटर हमारे सेहत के लिए कितना लाभकारी होता है इसके बारे में अकसर आपने सुना ही होगा। टमाटर के सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती हैं। कैंसर से लेकर दिल की बिमारियों का निदान भी इसके सेवन से आसानी से हो जाता है। इसलिए सब्जी में तो आप टमाटर का इस्तेमाल करते ही होंगे लेकिन अगर आप टमाटर का सूप पियें तो इससे आपको और भी कई फायदे मिलेंगे।

कैंसर का खतरा कम करे

टमाटर में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कैंसर से लड़ने की क्षमता रखते हैं। लंदन की एक यूनिवर्सिटी के अध्ययन में पाया गया कि टमाटर में लाइकोपीन नमक ऐसा पौष्टिक तत्व होता है जो प्रोटेस्ट कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है यहाँ तक की उन्हें ख़त्म भी कर देता है। टमाटर में विटामिन A, विटामिन सी फ्री रेडिकल्स से लड़ने की क्षमता रखते हैं जिससे कैंसर से ग्रसित कोशिकाएं समाप्त और नयी कोशिकाओं का निर्माण होता है।

वजन कम करे

टमाटर वजन को कम करने में मदद करता है। टमाटर में वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है। इसमें पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह वो आहार है जो जल्‍दी पेट भरता है वो भी बिना कैलोरी या फैट बढ़ाये। इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसके जूस को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।

आंखों को स्वस्थ बनाये

टमाटर में विटामिन ए और विटामिन सी उच्च मात्रा में होता है जो हमारे दृष्टि में सुधार और रतौंधी को रोकने में मदद करता है। एक शोध से पता चला है की टमाटर के सेवन से धब्बेदार अध: विकृति, एक गंभीर और अपरिवर्तनीय आंख की स्थिति को कम करने में मदद मिल सकती है। यह मोतियाबिंद जैसे विकार को कम करने में सहायक है। इसके अलावा टमाटर में फाइटोकैमिकल एंटीऑक्सीडेंट जैक्सेथिन, ल्युटीन और लाइकोपीन होते हैं जो आँखों की रौशनी को किसी भी प्रकार के जोखिम से बचाते हैं।

डायबिटीज में सहायक

जिन व्यक्तियों को डायबिटीज की समस्या है उनके लिए टमाटर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है क्यूंकि टमाटर में क्रोमियम उच्च मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। हर रोज एक खीरा और एक टमाटर खाने से डायबिटीज रोगी को लाभ मिलता है।

हड्डियों को मजबूत करे

विटामिन ‘के’ और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होने की वजह से टमाटर हड्डियों को मजबूत बनाने और उनकी मरम्मत करने के लिए बहुत अच्छा होता है।इसमें मौजूद लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट हड्डियों के द्रव्यमान को बेहतर बनाने में मदद करता है। जो ऑस्टियोपोरोसिस से लड़ने के लिए बहुत कारगर तरीका है। ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी से हड्डियों में फैक्चर, विकलांगता होने की आशका बढ़ती है।

त्वचा स्वस्थ बनाये

नियमित रूप से टमाटर का सेवा करने से त्वचा स्वस्थ और मुलायम बनती है। टमाटर में लाइकोपीन नमक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा को सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाता है। जो त्वचा और रेखाओं और झुर्रियों का एक प्रमुख कारण होता है। इसके अलावा यह चेहरे पर बड़े रोम छिद्रों को टमाटर खाने से कम किया जा सकता है। त्वचा पर टमाटर के गूदे को रगड़ने से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है।

नींद की परेशानी दूर करे

बहुत लोगों को रात में सही तरीके से नींद नहीं आती है इसलिए ऐसे लोगों के लिए टमाटर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन एक बेहतर नींद के लिए अच्छा स्रोत है। इसके अलावा टमाटर में विटामिन सी पाया जाता है जो नींद को बढ़ावा दे सकता है। इसलिए आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती है तो आप टमाटर का सलाद या सूप पी सकते हैं।

रक्तचाप को नियंत्रित करे

टमाटर में पोटेशियम की मात्रा उच्च होती है जो उच्च रक्तचाप को कम करने में मददगार होता है। यदि आप सोडियम का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं और आपके आहार में पोटेशियम की कमी है तो आपका रक्तचाप बढ़ जाता है। तजा टमाटर पोटेशियम से समृद्ध होता है। यह रक्तचाप की समस्या दूर करने के अलावा हृदय रोगों को भी कण्ट्रोल में करता है।

रक्त शर्करा नियंत्रित करे

मधुमेह रोग से छुटकारा पाना है तो रक्त शर्करा का नियंत्रित होना बहुत जरूरी होता है, जिसके लिए टमाटर खाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। क्यूंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है जो ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। टमाटर, क्रोमियम का एक बहुत अच्छा स्रोत हैं, जो रक्त शर्करा को नियन्त्रिक करने के साथ-साथ फाइबर को भी कण्ट्रोल में करता है।

बाल बनाये स्वस्थ

बालों को अंदुरुनी शक्ति देने के लिए टमाटर एक अच्छा स्रोत है। टमाटर में विटामिन A और आयरन पाया जाता है जो बालों को मजबूती देने के साथ-साथ बालों के झड़ने, शुष्क होने की समस्या को दूर करता है। टमाटर में उपस्थित अम्ल बालों के प.ह. स्तर को संतुलित करता है जो बालों की समस्या को प्राकृतिक रूप से दूर कर नए चमकदार और घने बाल प्रदान करने में सहायता करता है।

टमाटर खाने के नुकसान – Tamatar Khane ke Nuksan in Hindi

  • टमाटर के बीज सबसे अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। ये किडनी में पथरी की वजह बनते हैं।
  • टमाटर के बहुत अधिक सेवन से पेट दर्द और गैस की समस्या हो जाती है।
  • टमाटर काफी अधिक मात्रा में अम्ल होता है जिससे इसका सेवन करने पर आपके पेट में अम्लीयता बढ़ती है और यह एसिडिटी का कारण बनती है।
  • इसमें एसिड की मात्रा ज्यादा होती है जिससे यूरिन ब्लेडर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
  • टमाटर में टपिंस नामक तत्व होता है। यह आसानी से पचता नहीं है। इससे पसीने में बदबू आ सकती है।
  • टमाटर में कुछ ऐसे कैरोटेनॉयड्स होते हैं जो इम्यून सिस्टम को प्रभावित करते है।कच्चा टमाटर बहुत अधिक खाने से इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसिक्स पैक एब्स बनाने के लिए 10 बेस्ट एक्सरसाइज – 6 Pack Abs Exercise in Hindi
Next Article सेब के छिलके के फायदे – Benefits of Apple Peels in Hindi
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Wife Love Shayari in Hindi | पत्नी के लिए Romantic & Heart Touching Shayari

October 20, 2026

Selfish Matlabi Paise Ki Duniya Hai Shayari | मतलबी दुनिया और पैसे पर शायरी

October 20, 2026

English Shayari for Son | Love Shayari for Son

October 12, 2026

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

After 12th Courses List: Top Professional Courses to Build a Successful Career with TechCareer

July 31, 2026

Mother’s Day के लिए शायरी: Best Mother’s Day Shayari to Express Love and Gratitude

July 29, 2026

Heart Touching Shayari on Mother in English: Beautiful Words to Express Love

July 29, 2026

मन के ऊपर शायरी – Best Shayari to Express the Emotions and Peace of Your Mind

July 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.