AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»खीरा खाने के फायदे एवं नुकसान – Cucumber Benefits and Side-Effects in Hindi
Achisosh

खीरा खाने के फायदे एवं नुकसान – Cucumber Benefits and Side-Effects in Hindi

By PeterNovember 11, 2023Updated:February 20, 20246 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
खीरा खाने के फायदे एवं नुकसान - Cucumber (kheera) Benefits and Side-Effects in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

खीरा के औषधीय गुण एवं स्वास्थ्य लाभ: खीरा जिसे ककड़ी के नाम से भी जाना जाता है अंग्रेजी में इसे Cucumber कहते हैं। यहाँ भारतवर्ष में लगभग सब जगह पाया जाता है। खीरा खाने के फायदे शायद आप जानते होंगे लेकिन कुछ ऐसे बेहतरीन स्वास्थय लाभ शायद आप नहीं जानते होंगे जिनके बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं। शीतलता से भरपूर खीरा में लगभग 96% पानी की मात्रा होती है। यह कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है जिनमे vitamin A, B 1, B 6, C, दी, पोटेशियम, आयरन, फास्फोरस उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। कम फैट और कम कैलोरी होने के नाते यह कई खतरनाक बिमारियों से बचने में फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं गुणकारी खीरा खाने के फायदे Cucumber Benefits in Hindi.

खीरा खाने के फायदे एवं नुकसान Cucumber kheera Benefits and Side Effects in Hindi

खीरा खाने के फायदे – Kheera Khane Ke Labh in Hindi

हरे रंग का यह खीरा सलाद के साथ खाने पर हमारे आहार को और मजेदार कर देता है। पेट की गर्मी से लेकर हृदय स्वास्थय, गुर्दे की समस्या के लिए खीरा खाना बहुत ही लाभकारी होता है। इससे न सिर्फ त्वचा में नमी रहती है बल्कि त्वचा को नरम और मुलायम बनाने में भी मदद करता है।

कैंसर रोग से लड़ने में

खीरा कैंसर से बचाने से बचाने के साथ-साथ कैंसर से लड़ने की क्षमता भी शरीर को प्रदान करता है। इसके नियमित रूप से सेवन करने पर कैंसर जैसे भयानक रोग का खतरा कम हो जाता है। खीरे में साइकोइसोलएरीक्रिस्नोल, लैरीक्रिस्नोल और पाइनोरिस्नोल तत्व होते हैं। ये तत्व सभी तरह के कैंसर जिनमें स्तन कैंसर भी शामिल है के रोकथाम में कारगर हैं।

वजन कम करने में मददगार

जिन लोगों का वजन ज्यादा हो रहा है उन्हें वजन को कम करने के लिए रोजाना खीरे का सेवन करना चाहिए। खीरे का छिलका वजन को नियंत्रित करने में बहुत सहायक होता है। आप बिना छिलका उतारे खीरे को सलाद में खा सकते हैं। खीरे में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है जो खाना पचाने में मददगार होता है।

आंखों को स्वस्थ बनाये

आँखों में अगर जलन हो रही हो तो उसके लिए खीरे के स्लाइस काटकर आँखों में रखने से काफी राहत मिलती है। इससे आँखों को ठंडक तो मिलती ही है बल्कि आँखों में कोई और परेशानी भी नहीं होती है। खीरे में मौजूद एस्कार्बिक एसिड और कुछ बेहतरीन एन्जाइम्स आँखों के सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसके नियमित सेवन से आँखों के नीचे पड़े काले घेरे और झुर्रियां भी कम होने लगती हैं।

पाचन तंत्र मजबूत करे

खीरे में पानी और फाइबर की मात्रा उच्च होती है जो हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करते हैं। खीरे में मौजूद इरेप्सिन एंजाइम शरीर में प्रोटीन का पाचन और अवशोषण बेहतर काने में मदद करता है। इसके सेवन से पेट में गैस, कब्ज की समस्या दूर होने लगती है। खीरे को छिलके के साथ खाने से से पेट अच्छी तरह साफ हो जाता है।

शरीर को हाइड्रेट रखें

खीरे में 95% पानी होने के कारण यह शरीर को डिहाइड्रैशन से बचाता है। यह शरीर के तापमान को सामान्य बनाये रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन E, C, फोलिक एसिड, फाइबर हमारे शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करते हैं। शरीर को तनाव और गर्मी से बचाने के लिए खीरे के रस को पुदीने के रस और नीबूं रस के साथ मिलकर पीना उत्तम होता है।

मासिक धर्मचक्र में फायदेमंद

मासिक धर्म में बहुत सी महिलाओं और लड़कियों को परेशानी आती है और बैचैन रहती हैं। इसलिए इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए उन्हें खीरे को दही में खीरा उसमें कला नमक, काली मिर्च, हींग, पुदीना मिलाकर रायता तैयार करें और उसका सेवन करें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

मुंह की बदबू दूर करे

बहुत लोगों के मुँह से बदबू आती है जिससे वे बड़े परेशान रहते हैं। कहीं भी किसी के सामने बात करने से शर्माते हैं। इसलिए इस समस्या से निजात पाने के लिए खीरे के स्लाइड्स काटें और जीभ की मदद से तलवे पर लगाएं। इससे आपके मुँह लार का उत्पादन ज्यादा बढ़ जायेगा और बदबू फैलाने वाले वैक्टीरिया ख़त्म होने लगेंगे।

रक्तचाप नियंत्रित करे

अपने ब्लड प्रेशर से परेशान हैं तो खीरे का सेवन करें। क्यूंकि इसमें फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम उच्च मात्रा में होते हैं जो कम या उच्च रक्तचाप को संतुलित करने में काफी मदद करते हैं। यह खून को साफ़ करने और धमनियों में पड़ने वाले दबाव को कम करने में सहायक होता है। अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए आप खीरे, गाजर, चुकंदर को मिश्रित करके जूस बनायें और नियमित रूप से सेवन करें।

त्वचा को बनाये स्वस्थ

खीरे के जरिये त्वचा का रूखापन भी कम होता है और मॉश्चराइजर बना रहता है। खीरा काटने के बाद आप उसके छिलके को हल्के हाथों से लगा सकती हैं। कई लोग इसके छिलके को सुखाकर पीस लेते हैं और उसमें गुलाबजल की बूंदें मिलकार फेस पैक की तरह इस्तेमाल करते हैं।

शरीर से शुगर कम करे

खीरे के सेवन से अग्न्याशय उत्तेजित होता है और इन्सुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है साथ ही कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में परिवर्तित करने में सहायता करता है। मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति बिना अपने रक्तशर्करा के स्तर की चिंता किये इसका सेवन कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से रक्तशर्करा के स्तर को कम किया जा सकता है।

खीरा खाने के नुकसान – Kheera Khane ke Nuksan in Hindi

  • कई लोग डाइटिंग में होने पर ज्यादा से ज्यादा खीरा खा लेते हैं। वैसे तो यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करना हमारे लिए जहर के समान भी हो सकता है।
  • अगर आप कफ, सर्दी या सांस संबंधी किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो रात के समय में खीरा का सेवन कम ही करें।
  • सुबह के समय खीरा खाना शरीर के लिए सबसे अधिक लाभकारी होता है, दिन में इसका सेवन करने के सामान्य फायदे हैं, जबकि रात में इसका सेवन हानिकारक और पीड़ादायी है।
  • गर्भावस्था में अधिक मात्रा में खीरा खाने से बचे भले ही यह आपके लिए लाभदायक होता है और पानी की कमी को भी दूर करता है लेकिन इससे आपको अधिक बार पेशाब जाना पढ़ सकता है जिससे आपको असुविधा हो सकती है।
  • जितना अधिक खीरा खाएंगे, उतनी ही अधिक मात्रा में यह टॉक्सिक आपके शरीर में जायेगा। इसके कारण आपके लीवर, अग्नाशय, पित्त मूत्राशय और गुर्दा सहित शरीर के कई अन्य अंगों में सूजन हो सकती है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleलौकी जूस के 10 जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ – Benefits of Bottle Gourd Juice in Hindi
Next Article शलजम के फायदे और नुकसान – Shalgam Benefits and Side Effects in Hindi
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Wife Love Shayari in Hindi | पत्नी के लिए Romantic & Heart Touching Shayari

October 20, 2026

Selfish Matlabi Paise Ki Duniya Hai Shayari | मतलबी दुनिया और पैसे पर शायरी

October 20, 2026

English Shayari for Son | Love Shayari for Son

October 12, 2026

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

After 12th Courses List: Top Professional Courses to Build a Successful Career with TechCareer

July 31, 2026

Mother’s Day के लिए शायरी: Best Mother’s Day Shayari to Express Love and Gratitude

July 29, 2026

Heart Touching Shayari on Mother in English: Beautiful Words to Express Love

July 29, 2026

मन के ऊपर शायरी – Best Shayari to Express the Emotions and Peace of Your Mind

July 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.