AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के घरेलू उपाय एवं प्राकृतिक तरीके
Achisosh

आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के घरेलू उपाय एवं प्राकृतिक तरीके

By PeterNovember 5, 2023Updated:February 20, 20249 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
आँखों-के-नीचे-काले-घेरे-हटाने-के-घरेलु-उपाय-Home-Remedies-for-Eye-Dark-Circles-Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के घरेलू उपाय | Aankho Ke Niche Kalapan Kaise Hataye

aankho ke niche kalapan kaise hataye: खूबसूरती में शरीर के हर किसी अंग की अपनी भूमिका होती है। अब जब आँखों की बात आती है तो ये खूबसूरती पर चार चाँद लगा देती है। लेकिन अगर आँखों की छवि में कोई बढ़ा आ जाये तो खूबसूरती फीकी पड़ जाती है। ऐसे ही अगर आपके आँखों के नीचे काले घेरे हो जाएँ तो आँखों की रौनक कम हो जाती है। हमारा चेहरा बहुत मुलायम होता है और अगर हम कोई मानसिक तनाव या बिमारी से ग्रस्त तो इसका असर हमारे चेहरे पर पड़ने लगता है। इन्ही की वजह से आँखों के नीचे डार्क सर्किल हो जाते हैं। वैसे आजकल बाजार में कई creams या products आ चुके हैं जिनकी मदद से आप इन काले घेरो को हटा सकते हैं।

लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं होती की ये दोबारा न हो। अगर आप चाहती है कि इन्हे जड़ से मिटाया जाय तो घरेलु नुस्खे बहुत ही अच्छा उपाय है। आइये ऐसे प्राकृतिक घरेलु उपचार से कैसे हटाएँ आँखों के काले घेरे (Eye Dark Circle). आँख न सिर्फ हमारी खूबसूरती को बया करती हैं बल्कि ये हमें इस सुन्दर संसार का दर्शन कराती हैं।  यही नहीं हर किसी की नजर सबसे पहले आँख से होती है। वास्तव में प्यार की शुरुवात आँखों से ही हो जाती है। इसलिए अपने आँखों को साफ़ और खूबसूरत रखने का ख्याल रखें।

काले घेरे (Dark Circle) होने के कारण

  • ज्यादा तनाव में रहना
  • कम सोना
  • ज्यादा देर कंप्यूटर या मोबाइल पर रहना।
  • हार्मोन का असंतुलन
  • गलत चीजे जैसे शराब, सिगरेट पीना
  • गलत खान-पान
  • गर्भावस्था
  • पानी का कम सेवन करना
  • ज्यादा धूप में रहना

डार्क सर्किल को हटाने के लिए आजकल मार्किट में बहुत सारे प्रोडक्ट्स आप अख़बारों या एड्स के जरिये देखते होंगे। ये लोग आपको पूरी दावा के साथ बताते हैं लेकिन असल में इनसे कोई असर नहीं होता है, बस इनका पैसे कमाने का एक रोजगार ही है ये। इन क्रीम्स से ज्यादा केमिकल होते है तो हमारी त्वचा के बहुत नुकसानदायक होते हैं। इसलिए इनसे बचिये और अपने घर पर ही इन उपायों के जरिये डार्क सर्किल हटाइये।

आंखों के नीचे काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू तरीके

बादाम तेल का प्रयोग

बादाम का तेल स्किन को खूबसूरत बनता है, यह आँखों की त्वचा को बहुत लाभ पहुँचता है। यह काले घेरों को जल्द ही हटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन ई काले घेरों को जड़ से मिटा देता है।

विधि

  1. रात को सोने से पहले आप बादाम के तेल को काले घेरों में लगाएं। रात भर ऐसे ही छोड़ दें।
  2. शुबह उठाकर ठन्डे पानी से धो लें।
  3. हर दिन इस प्रयोग को अपनाइये और जल्दी ही इनसे छुटकारा पाएं।

खीरा से हटाएँ डार्क सर्कल्स

खीरा में सबसे ज्यादा पानी की मात्रा होती है जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। त्वचा में नमी की कमी को पूरा करने के लिए खीरा काफी लाभदायक होता है। यह काले घेरो को मिटने का सबसे अच्छा घरेलु नुस्खा है, साथ ही यह आँखों में गर्मी से भी बचाव करता है जिससे कई बीमारियां नहीं होती हैं।

विधि

  1. तजा खीरा लें अगर ठंडा है तो अच्छा है नहीं तो आप इसे फ्रीज में २० मिनट ठंडा होने के लिए रख दें।
  2. अब इसके मोटी-मोटी स्लाइस (परत) काटें और अपनी आँखों में रख दें, और शांति और सुकून से लेटे रहें।
  3. अब 10 मिनट बाद दोबारा दूसरा परत रखें, आप चाहे जितना हो सके रख सकते हैं।
  4. जब आपको लगे हो गया तो ठन्डे पानी से अच्छे से धो लें।
  5. अच्छा परिणाम के लिए आप एक दिन छोड़कर ये प्रयोग करें।

काले घेरे हटाने के लिए टमाटर का प्रयोग

  • टमाटर जहा सब्जी को मजेदार बना देता है वही यह हमारे त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
  • टमाटर में अच्छे विरंजन गुण होते है जो काले घेरो के लिए काफी प्रभावी होते हैं। यह त्वचा को प्रभावी ढंग से हल्का कर देता है। इसका सही तरह से प्रयोग करने के लिए नीचे देखें।

विधि

  1. एक चम्मच टमाटर के रस में आधा चम्मच नीबूं का रस मिलाएं।
  2. इस मिश्रण को काले घेरों पर लगाएं और 15 मिनट तक रहने दें।
  3. बाद में आप ठन्डे पानी से अच्छी तरह धो लें।
  4. अच्छा परिणाम के लिए सप्ताह में एक या दो दिन इसका प्रयोग करें।

गुलाब जल डार्क सर्कल हटाने के नुस्खे

त्वचा को नमी देने और त्वचा को सूखेपन से बचाने के लिए गुलाब जल बहुत अच्छा घरेलु उपाय है। यह न सिर्फ काले घेरो को कम करता है बल्कि आँखों से गर्मी थकन भी दूर करता है। इसके हलके कसैले गुणों के कारन यह त्वचा टोनर के रूप में अच्छा काम करता है।

विधि

  1. कपास के गोले गुलाब जल को अपनी आँखों पर लगाएं। या फिर कॉटन के कपडे को गुलाब जल से भिगोकर अपनी आँखों को बंद कर उनमे रखें।
  2. अब आराम से 20 मिनट तक वैसे ही रहें। और उसके बाद निकाल दें।
  3. अच्छे परिणाम के लिए रोजाना ये करें।

कच्चे आलू का प्रयोग

कच्चा आलू प्राकृतिक विरंजन एजेंट है जो काले घेरो का रामबाण इलाज है। यह त्वचा को मुलायम और ऑयली बनता है। कैसे करें प्रयोग जानिए।

विधि

  1. आलू को ठंडा करने फ्रीज में रखें।
  2. फिर उन्हें बारीक़ पीसकर रस निकालें।
  3. कपास के गोलों को रस में भिगोकर अपनी बंद आँखों पर रखे।
  4. सुनिश्चित करें कि रस पूरी तरह से काले घेरे को कवर करता है।
  5. रस को लगभग 15 मिनट तक बैठने दें और ठंडे पानी के साथ अपनी पलकों को साफ़ कर लें।
  6. परिणामों को देखने के लिए 2 से 3 सप्ताह के लिए एक या दो बार दोहराएं दोहराएं।

दूध

दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो आंखों के नीचे त्वचा को नरम करने और moisturize करने में मदद करता है। इसके अलावा, दूध प्रोटीन, एंजाइम, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सिडेंट हैं जिन्हें त्वचा को मजबूत करने और क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करने के लिए आवश्यक है। दूध का उपयोग काले घेरो के इलाज के लिए काफी लाभदायक होता है।

प्रयोगविधि

  1. दूध को ठंडा करें।
  2. ठन्डे दूध में कपास के गोले भिगोये और अपनी आँखों पर रख दें।
  3. तब तक इन गोलों को रखे रहने दे जब तक ये नरम न हो जाएँ।
  4. इसका जल्दी परिणाम के लिए हफ्ते में तीन से चार बार प्रयोग करें।

पुदीना का प्रयोग

पुदीना ठंडक देने का सबसे अच्छा घरेलु नुस्खा है अगर आप रोजाना पुदीना की चटनी या इसका पानी पिए तो आपको कोई रोग नहीं हो सकता है क्यूंकि यह पेट की गर्मी को बहार निकलने में काफी असरदार होता है। इसके प्रयोग से आप काले घेरों को आसानी से दूर कर सकते हैं, आइये जाने कैसे ?

विधि

  1. ताजे पुदीना के पत्ते को बारीक़ पीसकर घोल बनाये, और उसमे थोड़ा नीबूं का रस मिलाएं।
  2. अब इस मिश्रण को काले घेरों पर लगाएं।
  3. इसे 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें फिर इसे गर्म पानी से धो लें।
  4. गरम कपडे से अच्छी तरह साफ़ कर लें।
  5. जल्दी ही सकारात्मक परिणाम के लिए दो दिन में एक बार जरूरी इसका प्रयोग करें।

मेथी बीज का प्रयोग

मेथी के बीज में मौजूद विटामिन सी, पोटेशियम और प्रोटीन की उच्च मात्रा आंखों के नीचे काले घेरे को हल्का कर देती है। इसके अलावा, वे आपकी त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं, जो किसी भी त्वचा टोन को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

विधि

  1. मेथी के बीज रात को पानी में भिगोने दाल दें।
  2. दूसरे दिन सुबह इसे बारीक़ पीस लें।
  3. इस मिश्रण में आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच कच्चा दूध मिलाएं।
  4. अब इस घोल को आँखों के नीचे हो रहे डार्क सर्किल पर लगाएं।
  5. लगाने के बाद 15 मिनट तक छोड़ दें और उसके बाद ठन्डे पानी से अच्छी तरह धो लें।
  6. अच्छा परिणाम के लिए सप्ताह में दो बार इसका प्रयोग करें।

नींबू के रस

नीबूं में मौजूद विटामिन सी, आँखों के नीचे काले घेरे को मिटाने में बहुत मददगार है। नीबूं चमकती त्वचा के लिए बहुत उपयोगी होता है। अगर आप रोजाना नीबूं पानी पिए तो इससे आपकी त्वचा काफी खूबसूरत होने लगेगी, साथ ही पेट की गर्मी दूर हो जाएगी।

विधि

  1. ताजे नीबू जो की ठन्डे हो उन्हें काटकर रस निकालें।
  2. निम्बू के रस को कपास के गोलों में भिगोकर अपने काले घेरों पर लगाएं।
  3. लगाने के 15 मिनट तक छोड़ दें फिर अच्छी तरह साफ़ करें।
  4. रोजाना आप इस प्रयोग को अपना सकते हैं।
  5. इसके अलावा आप दूसरा ट्रिक भी अपना सकते हैं।

इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच नीबूं का रस में, दो चम्मच टमाटर, थोड़ा सा बेसन या आटा और एक चुटकी हल्दी मिलाएं।

  • इस मोती पेस्ट को धीरे से अपनी आँखों के आसपास लगाएं।
  • २० मिनट लगाने के बाद साफ़ पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • हर हफ्ते तीन से चार बार इस प्रयोग को दोहराएं।
  • नोट: यदि नींबू के रस में जलन होती है तो इसका उपयोग बंद कर दें।

ग्रीन टी बेग

चाय में उपस्थित कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड सर्किल से छुटकारा पाने के साथ ही रक्त वाहिकाओं को सीकर कर और द्रव प्रतिधारण को कम करके आंखों के नीचे आंखों के नीचे से छुटकारा पाने के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

विधि

  1. तीन घंटे तक ग्रीन टी या काली चाय की थैली को रेफ़्रिजनरेटर में डालें।
  2. अब प्रत्येक आँख पर एक टी बैग रखे और २० मिनट के लिए छोड़ दें।
  3. अब अपने टी बैग को निकल दें और चेहरे को अच्छी तरह धो लें।
  4. हफ्ते में दो से तीन पर इस प्रक्रिया को दोहराएं।
  5. नोट: सावधान रहें कि चाय आँख में जाये।

आंखों के नीचे काले हटाने के लिए कुछ अन्य टिप्स 

  1. सुबह उठाकर अपनी आँखों पर ठन्डे पानी से छीटें मारें।
  2. पूरी नींद लें, कम से कम ७ घंटा जरूर सोये।
  3. धूम्रपान, मदिरा छोड़ दें।
  4. तनाव में नहीं रहें।
  5. खान-पान सुधारे, बहार का खाना कम खाएं। ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खाएं।
  6. जितना हो सके पानी पीते रहें, नीबूं पानी पी सकते हो तो और बेहतर है।
  7. ज्यादा देर कंप्यूटर और मोबाइल पे चिपके नहीं रहें।
  8. चाय की जगह ग्रीन टी पियें।
  9. शहद का प्रयोग करके भी आप काले घेरों को दूर कर सकते हो। यह आपकी त्वचा को खूबसूरत और मुलायम बनता है।

तो ये है आंखों के नीचे काले घेरे (Dark circle) मिटाने के सबसे अच्छे और सही परिणाम वाले घरेलू नुस्खे जिनकी मदद से आपका चेहरे गोरा, चिकना और मुलायम हो जायेगा। अगर आपको इन घरेलू उपाय के जरिये फायदा हो तो नीचे comment के माध्यम से जरूर बताएं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबेर के फायदे और नुकसान – Ber Benefits and Side-Effects in Hindi
Next Article चीकू के गुण, फायदे और नुकसान – Chiku Benefits and Side-Effects in Hindi
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Wife Love Shayari in Hindi | पत्नी के लिए Romantic & Heart Touching Shayari

October 20, 2026

Selfish Matlabi Paise Ki Duniya Hai Shayari | मतलबी दुनिया और पैसे पर शायरी

October 20, 2026

English Shayari for Son | Love Shayari for Son

October 12, 2026

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

How to Choose the Right Furniture Hire in Sydney for Your Home or Event

August 17, 2026

Planning the Ultimate Maldives Holiday: What Malaysian Travellers Need to Know

August 17, 2026

Advanced Moving Average Strategies: Trend Filtering, Crossovers, and Dynamic Support in CFD Markets

August 14, 2026

Feeling Sorry Shayari | Heart Touching Sorry Shayari for Apology

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.