AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»केले के अद्भुत फायदे एवं नुकसान – Banana Benefits and Side-Effects in Hindi
Achisosh

केले के अद्भुत फायदे एवं नुकसान – Banana Benefits and Side-Effects in Hindi

By PeterNovember 7, 2023Updated:February 20, 20247 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
केले के अद्भुत फायदे, औषधीय गुण एवं नुकसान - Banana Benefits and Side-Effects in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

हम रोजाना कई फलों का सेवन करते हैं लेकिन हमें उनके गुण और फायदों के बारे में पता नहीं रहता है। इसी तरह आज हम आपको केला खाने के फायदे बताने जा रहे हैं। केला जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उतना ही यह हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है। केला एक ऐसा फल है जो लगभग हर मौसम में हमें सस्ते दाम में पर्याप्त हो जाता है। यह बहुत से बिमारियों और विशेषकर हमारे हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होता है। केले में मौजूद शर्करा, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन और लौह तत्वा भरपूर मात्रा में होते हैं। जहाँ भूख लगने की स्थिति में यह ऊर्जा देती है वही स्तनपान करने वाली माताओं के लिए यह उत्तम है। केले में बहुत सारे विशिष्ट गुण होते हैं। तो चलिए जानते हैं केले के अद्भुत फायदे एवं नुकसान – Banana Benefits and Side-Effects in Hindi.

केले के अद्भुत फायदे औषधीय गुण एवं नुकसान Banana Benefits and Side Effects in Hindi
केले खाने से लाभ

केले के फायदे – Banana Benefits in Hindi

केला खाने का सबसे ज्यादा फायदा बरसात के समय में होता है। जहाँ पका केला शरीर के लिए फायदेमंद है उसी तरह कच्चा केला भी शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। कच्चे केले खाने से जलन, पित्त, घाव, कफ आदि विमारियों से आराम मिलता है। पका हुआ केला खाने से आँख और दिल की सुरक्षा होती है।

केला न सिर्फ रोगों को दूर करने में सहायक है बल्कि त्वचा को निखारने में भी केला अहम् भूमिका निभाता है। केले के उपयोग से शरीर में पानी का स्टार नियमित रहता है इसके सेवन से पोटेशियम की कमी नहीं होती है। केले हमारे मानसिक तनाव को कम करने में भी अपनी भूमिका निभाता है।

वजन कम करने में

बहुत से लोगों का मानना है कि केले खाने से वजन बढ़ता है लेकिन अगर आप सही तरीके से केले का सेवन करें तो वजन बढ़ेगा नहीं बल्कि कम होने लगेगा क्यूंकि केले में मौजूद कैलोरी शरीर के लिए फायदेमंद है। बहुत से लोग वजन को कम करने के लिए चॉकलेट या मिठाई कहते रहते हाँ लेकिन अगर आप चाहते हैं की आपका वजन जल्दी ही घटने लगे तो आप इन चीजों की जगह पर केला खाना शुरू कर दें।

दिल को करे स्वस्थ और मजबूत

नियमित रूप से kela का उपयोग करने से हमारा दिल मजूत और स्वस्थ बनता है। केले में मौजूद पोटेशियम हमारे खून में मिलकर नसों के द्वारा शरीर में प्रवेश करता है। जिससे हमारा खून सुचारु रूप से सही तरह काम करता है। रोजाना दो केले खाने से आपको काफी फायदा होगा।

प्राकृतिक ऊर्जा के लिए

केले में विटामिन, खनिज और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो हमारे शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा प्रदान करने में मदद करते हैं। इसके अलावा केले में ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रक्टोज जैसे प्राकृतिक शर्करा मौजूद होते हैं जिनसे और ज्यादा शरीर को ऊर्जा मिलती है। केले में जटिल और सरल कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं जहाँ जटिल कार्बोहाइड्रेट सहनशक्ति वाली ऊर्जा और सरल कार्बोहाइड्रेट त्वरित ऊर्जा प्रदान करती है।

आँखों के लिए

केले में मौजूद विटामिन A होता है जो आँखों की सुरक्षा और रौशनी के लिए काफी लाभदायक होता है। इसके नियमित स्तेमाल से रतौंधी का खतरा नहीं रहता है। नित्र विज्ञानं के अभिलेखगर में प्रकाशित एक अध्ध्यन के मुताबिक दिन में तीन केले खाने से आँखों के नीचे काले धब्बे का खतरा कम होने लगता है।

पेट की समस्याओं को दूर करे

अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो आपके लिए केला खाना काफी फायदेमंद है। एसिडिटी में होने वाली जलन को शांत करने के लिए केला बहुत बढ़िया है। अगर आपको पेट की कोई भी समस्या है तो आप केले को दही और थोड़ा शक्कर मिलकर खाएं सारी बीमारियां दूर होने लगेंगी।

कमजोरी दूर करे

कमजोर व्यक्ति को हर कोई केला खाने की सलाह देता है क्यूंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट वजन बृद्धि में काफी हद तक सहायक होती हैं। केला का सुचारु रूप से इस्तेमाल करने पर आपको बहार से प्रोटीन खाने की जरूरत नहीं होती है। आप केले को दूध के साथ मिलकर दिन में कई बार खा सकते हैं, यह खाने में भी अच्छा और पौष्टिक से भरा रहता है। इसे खाने से आप तंदुरुस्ती महसूस करेंगे।

नवजात शिशु के लिए फायदेमंद

जब बच्चा आनाज खाना शुरू करता है तो उसे केला खिलाना बहुत सही है। क्यूंकि केले में बहुत से पौष्टिक मिनरल्स होते हैं तो शरीर की हर कमी की पूर्ति करते हैं। इसके सही इस्तेमाल से दिमाग और शरीर का विकास होता है। आप चाहे तो केले को दूध के साथ मिलकर बच्चे को खिला सकते हैं। इससे आपका बच्चा तंदुरस्त होगा। उसके शरीर में कोई भी कमी नहीं होगी।

एनीमिया से पीड़ित रोगियों के लिए

एनीमिया से लोगों के लिए केला काफी फायदेमंद होता है एनीमिया होने का प्रमुख कारण शरीर में आयरन की कमी है जिसके लिए केला सबसे अच्छा स्रोत है। शरीर में आयरन की कमी होने पर थकान, चक्कर आना, सिर दर्द, सांस लेने में तकलीफ और तेज धड़कन होने लगती है जिसके लिए आप रोजाना दो केले तब भी खाएं और इन परेशानियों से बचें।

दमे की बीमारी के लिए फायदेमंद

जिन व्यक्तियों को दमा की बीमारी है या सुखी खांसी या पुरानी खांसी जो कि बहुत उपचार करने के बाद भी सही नहीं हो रही है तो उनके लिए केले का शेक काफी लाभकारी होता है। रोजाना दो शेक पियें और इस वीमारी से रहत पाएं।

केला खून की कमी दूर करे

अगर आपके शरीर में खून की कमी हो रही है तो आप बाहरी दवाई या कुछ और नहीं लें बस रोजाना दो से तीन केले खाएं। ज्यादा बेहतर है जब आप सुबह दो से तीन केले खाएं और उसके बाद इलाइची वाला दूध पी लें बहुत जल्दी ही आपके शरीर में खून की पूर्ति होने लगेगी।

बालों के लिए केले के फायदे

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो आप केले को बारीक़ करे और उसमे थोड़ा निम्बू रस मिला लें फिर अपने बालों पर लगाएं। कुछ समय के बाद साफ़ पानी से धो लें, बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाएँगी।बालोंको मुलायम और चमकदार बनाने के लिए आप केले में 1/4 कप जैतून का तेल और एक अंडे का सफ़ेद भाग मिलाएं। इसे अपने बालों पर लगाएं। 15 मिनट लगाने के बाद धो लें इससे आपके बाल मुलायम और स्वस्थ होने लगेंगे।

तो ये हैं केले के बेहतरीन फायदे। अगर आप सुचारु रूप से शुबह दो से तीन केले खाएं और कई बिमारियों से बचिए। केला हमें बाजार में आसानी से और सस्ते दाम में मिल जाता है।

केले का उपयोग – How to Use Banana in Hindi

बनाना शेक

  • सामग्री :
  • दो बड़े पके केले
  • एक कप बादाम का दूध (बिना मीठा)
  • बर्फ के कुछ टुकड़े
  • एक चौथाई कप पीनट बटर
  • दो चम्मच कोको पाउडर
  • आधा चम्मच वनीला रस
  • बनाने की प्रक्रिया :
  • सभी सामग्रियों को ब्लेंडर में डालें और अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • अब कांच के गिलास में शेक को सर्व करें।

केले के नुकसान – Banana Side-Effects in Hindi

  • केले में भारी मात्रा में स्टार्च मौजूद होता है जो दांतों की सेहत के लिए अच्छा नहीं। इसके ज्यादा सेवन से दांत सड़ने लगते हैं।
  • जिनका वजन ज्यादा होता है उन्हें केला नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है और ये वजन बढ़ाता है।
  • इसके सेवन से कब्ज का खतरा भी बढ़ जाता है। क्योंकि इसमें मौजूद टैनिट एसिड पाचन तंत्र पर असर करता है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबैंगन के फायदे और नुकसान – Brinjal (Baigan) Benefits & Side-Effects in Hindi
Next Article प्याज के फायदे एवं नुकसान – Onion (Pyaj) Benefits and Side-Effects in Hindi
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Wife Love Shayari in Hindi | पत्नी के लिए Romantic & Heart Touching Shayari

October 20, 2026

Selfish Matlabi Paise Ki Duniya Hai Shayari | मतलबी दुनिया और पैसे पर शायरी

October 20, 2026

English Shayari for Son | Love Shayari for Son

October 12, 2026

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

How to Choose the Right Furniture Hire in Sydney for Your Home or Event

August 17, 2026

Planning the Ultimate Maldives Holiday: What Malaysian Travellers Need to Know

August 17, 2026

Advanced Moving Average Strategies: Trend Filtering, Crossovers, and Dynamic Support in CFD Markets

August 14, 2026

Feeling Sorry Shayari | Heart Touching Sorry Shayari for Apology

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.