AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»क्रिकेट पर निबंध 100, 200, 300, और 500 शब्द | Cricket Essay In Hindi
Achisosh

क्रिकेट पर निबंध 100, 200, 300, और 500 शब्द | Cricket Essay In Hindi

By PeterNovember 28, 2023Updated:February 20, 20247 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
Essay On Cricket In Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Cricket Essay In Hindi: जीवन में खेल कूद का महत्व अत्यंत आवश्यक होता है, किसी भी इंसान के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए शिक्षा व भोजन के अलावा खेलकूद भी अति आवश्यक है। खेल मनोरंजन के लिए खेले जाते हैं परंतु खेल खेलने से बच्चों में अनुशासन बढ़ता है। वर्तमान में हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, क्रिकेट जैसे खेलों की प्रतियोगिता होती रहती है। और आप सभी को जानकारी खुशी होगी की क्रिकेट मेरा प्रिय खेल है, क्रिकेट खेलना व देखना मुझे बहुत अच्छा लगता है।

क्रिकेट पर छोटे तथा बड़े निबंध (Long and Small Essay On Cricket In Hindi 500 -300 Words)

Essay On Cricket In Hindi

हमारे स्कूल में क्रिकेट (शब्द 500)

प्रस्तावना

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारे स्कूल में कई प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसमें से एक क्रिकेट प्रतियोगिता भी शामिल है, आज मेरे स्कूल की क्रिकेट टीम का सामना ए. पी.जे. विद्यालय की क्रिकेट टीम से हुआ। क्रिकेट का आयोजन हमारे स्कूल के मैदान में हुआ, हमारी टीम के मुकाबले उनकी टीम ज्यादा मजबूत नजर आ रही थी, दोनों टीमों का मुकाबला अत्यंत रोमांच से भरा रहा, जो मुझे हमेशा याद रहेगा।

मैच प्रारंभ:

मैच 20-20 ओवरों का था। खेल सुबह 9:00 बजे प्रारंभ होना था, दोनों स्कूलों के विद्यार्थी व आसपास के लोग वहां मैच देखने के लिए आए थे, मैदान के चारों ओर दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। अब मैच शुरू होने वाला था, दोनों टीमों के कप्तान आए। जिसके बाद सिक्का उछाला गया। टॉस का निर्णय विपक्षी के पक्ष में आया और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

ए. पी.जे. विद्यालय के खिलाड़ी मैदान में उतरे, ओर हमारी टीम गेंदबाजी के लिए तैयार थी। हमारी टीम की ओर से पहला ओवर शार्दुल ने किया और खाफी अच्छा ओवर किया। 10 ओवर के बाद उनका स्कोर 65/2 रन के आसपास था और उस समय उनके दो खिलाड़ी आउट हो गए थे। हमारी टीम की शानदार गेंदबाजी के चलते सामने वाली टीम 20 ओवरों में केवल 130 का ही लक्ष्य दे पाई। जिसके बाद करीब 15 मिनिट का रेस्ट लिया गया। रेस्ट पूरा होने के बाद हमारी टीम के दो बल्लेबाज बेटिंग के लिए उतरे ओर एक शानदार शुरुवात हुई। हमारी टीम के केवल 8 ओवरों में 60 रन बना दिए थे बिना कोई विकेट गवाए।

जिसके बाद मैच में कुछ ऐसा हुआ 14 ओवर तक हमारे 5 विकेट गिर गए थे और हमारे रन केवल 80 थे। अब हमारी टीम को जीतने के लिए 30 गेंदों में 50 रनों को आवश्यकता थी, मैदान में, हमारी टीम के कैप्टन शुभम क्रिस पर थे शुभम 20 गेंदों पर 35 रन बना चुके थे। जिसके बाद शुभम और मेरी एक अच्छी साझेदारी हुई और शुभम की कप्तानी पारी के चलते हमने उस मैच को 5 विकेट से जीता था।

निष्कर्ष

मैच खत्म होने के बाद वहां पधारे मुख्य अतिथि ने हमारी टीम के कप्तान शुभम को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया, और उनके हाथों में ट्रॉफी दी गई। वहां आए सभी दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। आज भी मुझे उन तालियों की गूंज सुनाई देती है। मैं जब भी उस मैच के बारे में याद करता हूं मुझे एक एक पल याद आ जाता है। वहां मैच में शायद कभी नहीं भूलूंगा।

क्रिकेट पर निबंध (शब्द 300+)

प्रस्तावना:

क्रिकेट जिसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला जाता है, जो की एक आउटडोर खेल है, जिसमे दो टीम एक दूसरे के खिलाफ खेलती है, वैसे तो क्रिकेट को पूरे विश्व में पसंद किया जाता है किन्तु भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है, यहां के हर गांव, हर गली, हर मोहल्ले में आपको बच्चे, बूढ़े, युवा, सभी आपको क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। आज हमारे बीच में से निकले कई खिलाड़ी हमारे देश का नाम रोशन कर रहे है, ओर भारतीय क्रिकेट टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे है।

क्रिकेट के नियम

क्रिकेट एक आउटडोर खेल है, जिसे स्टेडियम में आयोजित किया जाता है, जहां हर टीम के 11-11 खिलाड़ी भाग लेते है, जिसमे से हर टीम का एक कप्तान होता है, और एक सहकप्तान, मैच का निर्णायक अंपायर होता है, जो खेल के मैदान में निर्णय लेता है, मैच तीन रूपों में, टेस्ट, वन डे ओर T20, के फॉर्मेट में खेला जाता है, इसमें दोनो टीमें बारी बारी बल्लेबाजी व गेंदबाजी करती है, मैच की शुरुआत में टॉस होता है, जिसमे सिक्का उछाला जाता है, जिस कप्तान के पक्ष में निर्णय आता है, वह यह निर्धारित करता है, कि उसकी टीम को पहले बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी करनी है, अगर वहां टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे, ताकि दूसरी टीम उन रनों को चेस न कर सके। ओर अगर कप्तान गेंदबाजी का फैसला लेता है तो उस टीम को सामने वाली टीम के बल्लेबाजों को जल्द से जल्द आउट करना होगा और उन्हें ज्यादा रन बनाने से रोकना पड़ेगा। मैच के अंत में जो भी टीम विजय होती है उस टीम को कई पुरुस्कार दिए जाते है।

निष्कर्ष

खेल हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है, खेल से हमारे स्वास्थ में भी कई सुधार होते है, खेल से हमारा मन शांत रहता है, हम अगर दिन में एक बार भी क्रिकेट या अन्य हमारे पसंदीदा खेल हमारे दोस्तो या आसपास के लोगो के साथ खेलते है तो हमारा पूरा दिन ऊर्जामय जाता है, और हमे एक सकारात्मकता मिलती है। क्रिकेट के दौरान कई गतिविधियां होती है जिससे स्वास्थ अच्छा रहता है।

मेरा प्रिय खेल क्रिकेट पर निबंध हिंदी 10 Lines (300+ शब्द)

प्रस्तावना

मेरा प्रिय खेल क्रिकेट है, क्रिकेट खेलना मुझे सबसे ज्यादा अच्छा लगता है, में और मेरे दोस्त रोजाना स्कूल से घर आने के बाद गार्डन में घंटो क्रिकेट खेलते थे, गर्मी की छुट्टियों में तो हमारा खेलना और भी ज्यादा हो जाता था, न खाने की फिकर होती थी, न घर जाने की फिकर होती थी, क्रिकेट खेल ही ऐसा है की यहां सबको पसंद आता है। क्रिकेट, जिसकी शुरुआत ब्रिटेन में हुई थी, आज क्रिकेट को भारत, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजरलेंड, पाकिस्तान आदि देशों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

क्रिकेट के नियम

मेरा प्रिय खेल क्रिकेट खेलना मुझे बहुत पसंद है, क्रिकेट का नाम सुनते ही मन मे एक उत्साह जाग उठता है, स्कूल मे भी बाकी विषयों के मुकाबले खेल का पीरियड मुझे व मेरे अलावा सभी छात्रों को काफी पसंद आता है, क्रिकेट यह एक प्रकार का आऊटडोर खेल है। जो बाहर मैदान में खेला जाता है। जिसे अंतराष्ट्रिय स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर खेला जाता है, मुझे क्रिकेट खेलने के साथ साथ क्रिकेट देखना भी पसंद है। चाहे बच्चे हो, बुढ़े हो या नौजवान हो, सबको ही क्रिकेट खेल काफी पसंद होता है।

इस खेल मे निर्णय देने के लिए अंपायर होते है। इसमें एक टीम के खिलाडी बल्लेबाजी करते है और दूसरी टीम के खिलाडी गेंदबाजी करते है । क्रिकेट में हार व जीत का फैसला बनाए गये रनों के आधार पर होता है, अंतराष्ट्रिय स्तर पर क्रिकेट को तीन स्वरूपों के आधार पर खेला जाता है। पहला टेस्ट मैच, दूसरा एकदिवसीय मैच ( वन डे मेंच ), ओर तिसरा T – 20 मेंच, जो बाकी दो मेंचो के मुकाबले ज्यादा लोकप्रिय है। भारत में आयोजित आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है।

निष्कर्ष

क्रिकेट खेलने के दौरान मेरे कई नए दोस्त बने जिनसे आज तक मेरी दोस्ती है, वो दिन मुझे जिंदगी भर याद रहेंगे और वो दोस्त भी जिनसे में मिला, जिनके साथ मेने समय बिताया, जिनके साथ मेने घंटो तक क्रिकेट खेला, क्रिकेट के दौरान मेरे ऐसे कई पल है जिन्हे में जिंदगी भर याद रखूंगा।

यह भी पढ़े:

  • क्रिकेट लोकप्रिय क्यों है
  • सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है
  • मिताली राज का जीवन परिचय
  • Sachin Tendulkar Quotes in Hindi
  • Navjot Singh Sidhu Quotes in Hindi

तो ये थे क्रिकेट पर छोटे तथा बड़े निबंध (long and Small Essay On Cricket In Hindi)।

Cricket
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleChaitra Navratri Wishes, Status and Images in Hindi | चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
Next Article गणेश चतुर्थी से जुड़े 10 अनोखे तथ्य | Facts On Ganesh Chaturthi in Hindi 2023
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Wife Love Shayari in Hindi | पत्नी के लिए Romantic & Heart Touching Shayari

October 20, 2026

Selfish Matlabi Paise Ki Duniya Hai Shayari | मतलबी दुनिया और पैसे पर शायरी

October 20, 2026

English Shayari for Son | Love Shayari for Son

October 12, 2026

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

How to Choose the Right Furniture Hire in Sydney for Your Home or Event

August 17, 2026

Planning the Ultimate Maldives Holiday: What Malaysian Travellers Need to Know

August 17, 2026

Advanced Moving Average Strategies: Trend Filtering, Crossovers, and Dynamic Support in CFD Markets

August 14, 2026

Feeling Sorry Shayari | Heart Touching Sorry Shayari for Apology

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.