AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»कीवी फल के फायदे एवं नुकसान – Kiwi Fruits Benefits & Side-Effects in Hindi
Achisosh

कीवी फल के फायदे एवं नुकसान – Kiwi Fruits Benefits & Side-Effects in Hindi

By PeterNovember 6, 2023Updated:February 20, 20246 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
कीवी फल के औषधीय गुण, लाभ एवं फायदे - Benefits and Side-Effects of Kivi Fruits in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Kiwi Fruits Ke Fayde in Hindi स्वाद में खट्टा-मीठा यह कीवी फल कई स्वास्थ्यवर्धक गुण होने के कारण हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई सारी बिमारियों को चुटकी में दूर करने वाला यह फल बाहर से भूरा रंग का और अंदर से हरा रंग का होता है। आप यकीन नहीं करेंगे इस फल के हमारे स्वास्थ्य के लिए कई सारे फायदे हैं जो हमारे health को बहुत benefits करते हैं। यह फल अधिकतर नूज़ीलैण्ड में होता है और उन्हें कीवी के नाम से जाना इसलिए इस फल को भारत में कीवी फल के नाम से जाना जाता है। आइये जानते हैं कीवी फल के फायदे, गुण एवं नुकसान – Benefits and Side-Effects of Kiwi Fruits in Hindi। 

कीवी का फल चीकू की तरह दिखता है। इस फल में कई सारे पौष्टिक तत्व होते हैं जिनमे एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, विटामिन इ, फाइबर उच्च मात्रा में होता है। मुझे पता है जब 2016 बहुत से लोगों को एक ऐसी बीमारी हुई थी जब उनके हाथ पेअर टूट रहे थे और भूख नहीं लग रही थी। तब डॉक्टर से सभी को कीवी फल खाने को कहा था। इस फल के सेवन से कई सारे रोगी आसानी से स्वस्थ हुए थे। तो हम इस फल के अन्य फायदे भी जानते हैं आइये।

कीवी फल के औषधीय गुण लाभ एवं फायदे Benefits and Side Effects of Kivi Fruits in Hindi
कीवी फल खाने से लाभ

कीवी के फायदे – Benefits of Kiwi Fruits in Hindi

डेंगू और चिकनगुनिया रोग में सहायक

डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारी होने से शरीर के ब्लड में से प्लेट्स की कमी होने लगती है। और इन प्लेट्स की संख्या को बढ़ाने के लिए कीवी का फल बहुत ही फायदेमंद होता है। यह इन बिमारियों से लड़ने की क्षमता रखता है। डॉक्टर भी इन बिमारियों में कीवी फल को खाने की सलाह देता है।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होने के कारण इस फल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अधिक होती है। शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए इस फल के अलावा कोई और फल नहीं है। इसके सेवन से आपके शरीर की थकान दूर होगी और नयी ऊर्जा आने लगेगी। इस फल में मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर के आयरन को सोखता है जिसके कारण एनीमिया के मरीजों के लिए कीवी फल उत्तम है।

गर्भावस्था में फायदेमंद

जब कोई महिला गर्भवती होती है तो उसे रोजाना 400 से 600 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड की आवश्यकता होती है, और कीवी फल फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत होता है। यह फोलिक एसिड गर्भ में पल रहे शिशु के मष्तिष्क के विकास में बहुत फायदा करता है। इससे शिशु को भरपूर पौष्टिक तत्व मिलते हैं जिससे वह पुरे विकास के साथ जन्म लेता है।

कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करे

अगर खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा हो जाये तो रोगों का खतरा ज्यादा बढ़ने लगता है। कीवी फल के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कण्ट्रोल में रहता है। इसके नियमित सेवन से शरीर से बेकार कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल में बढ़ावा होता है।

हृदय रोगों में फायदेमंद

हृदय रोग में कीवी का फल काफी अच्छा माना गया है। इस फल में प्राकृतिक रूप से मौजूद फाइबर और पोटेशियम दिल की बिमारियों से लड़ने की क्षमता रखते हैं। दिल की बिमारियों में जब मरीज कम सोडियम लेने के साथ अपनी पोटेशियम की मात्रा अधिक करता है तो हृदय से समन्धित रोग दूर होने लगते हैं। इस फल के नियमित सेवन से खून में ट्राई ग्लिसरोएड की मात्रा में कमी आती है साथ ही खून में थक्का जमने की समस्या भी कम होती है।

आंखों को स्वस्थ बनाये

आँखों की रौशनी को बढ़ाने के लिए कीवी का फल काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से आँखों से समन्धित बिमारियों का खतरा कम होने लगता है। इसमें मौजूद विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट रेटिना में रोशनी बढ़ने में मदद करते हैं। साथ ही लम्बे समय तक आँखें ख़राब होने से बचती हैं।

कीवी फ्रूट्स बेनिफिट्स फॉर स्लीप

बहुत से लोगों को रात भर नींद नहीं आती है या फिर थोड़ी सोने के बाद फिर नींद खुल जाती है। ऐसे लोगों को के लिए कीवी का फल बहुत ही फायदेमंद होता है। आप रोजाना सोने से पहले एक कीवी का फल खाएं और उसके बाद आपको अच्छी नींद आने लगेगी।

शरीर से सूजन को कम करे

शरीर में सूजन को कम करने के लिए कीवी का फल काफी अच्छा मददगार होता है। इस फल का नियमित सेवन करने से यह शरीर के अंदुरुनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए गुणकारी रहेगा।

कीवी का उपयोग खूबसूरत त्वचा के लिए

कीवी एक एल्कैलाइन है इसलिए हम जो भी एल्काइन फूड लेते हैं, उसके काउंटर एफेक्ट के रूप में इसका इस्तमेला किया जाता है। एक स्वस्थ शरीर में pH का बैलेंस होना बहुत जरूरी है। इससे आप ऐक्टिव, एनर्जेटिक रहते हैं और आपकी त्वचा जवां नजर आती है। कीवी की कुछ स्लाइड्स काटकर चेहरे पर लगाइए आपकी त्वचा निखर आएगी।

पाचन तंत्र मजबूत करे

कीवी के फल में मौजूद फाइबर पाचन तत्र को ठीक रखने में मदद करता है। अगर आप कब्ज, गैस या पेट दर्द की समस्या से परेशान हैं तो आप दिन में दो कीवी के फल खाएं और तुरंत ही इन परेशानियों से निजात पाएं। इस फल में पाया जाने वाला एक्टीनीडेन नमक एन्जामिम प्रोटीन को पाचन में सहायक होता है।

सर्दी जुकाम में मददगार

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल हमारे शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को मजबूती देता है। सर्दी जुकाम की समस्या होने पर आप इस फल का सेवन करें और कुछ ही समय में फर्क देखें। यह शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर काने में भी सहायक होता है।

कीवी वजन कम करने में सहायक

अपने वजन से परेशान लोगों के लिए यह फल काफी लाभदायक होता है। अगर आपके शरीर पर अनावश्यक चर्बी जमी है तो आप नियमित रूप से इस फल का सेवन करें क्यूंकि इस फल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम मात्रा में होता है जिस वजह से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा नहीं हो पाती है।

कीवी फल के नुकसान – Side-Effects of Kiwi Fruits in Hindi

  • किवी एलर्जी के लक्षणों में गले में खुजली, जीभ में सूजन, निगलने में परेशानी, उल्‍टी आदि हो सकती है।
  • जिनको किडनी और गाल्ब्लैडर की समस्या हो, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • कीवी का अधिक मात्रा में सेवन दस्त का कारण बन सकता है।
  • इस फल के ज्‍यादा सेवन से आपके मुंह में जलन हो सकती है।
  • किवी फलों का अवश्‍यक्‍ता से ज्‍यादा उपभोग आपके लिए त्‍वचा संबंधी परेशानियों को जन्‍म दे सकता है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइलायची के फायदे, गुण एवं नुकसान – Cardamom (Elaichi) Benefits and side effect in Hindi
Next Article बाल बढ़ाने व लम्बे करने के घरेलू उपाय एवं प्राकृतिक तरीके
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026

Why Insect Pest Control Is More Important Than Most People Realise

May 27, 2026

Why a 6×8 Storage Building Could Be the Smartest Thing You Add to Your Garden

May 27, 2026

How to Make Sure a Construction Project Does Not Go Over BudgetKey Takeaways

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

Why Some Homes Feel Instantly Comfortable (and How Design Plays a Role)

June 6, 2026

First Trimester vs Second Trimester Screening: Which Is Better?

June 5, 2026

Best Nicotine Gum to Quit Vaping in 2026

June 3, 2026

Occupational Therapy for Injuries, Disabilities, and Recovery

June 3, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.