AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»Manane Wali Shayari in Hindi – मनाने वाली शायरी
Achisosh

Manane Wali Shayari in Hindi – मनाने वाली शायरी

By PeterNovember 29, 2023Updated:February 20, 20245 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
Thumbnail Manane Wali Shayari Hindi
Manane Wali Shayari Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Manane Wali Shayari in Hindi: क्रोध कितना भी तीव्र क्यों ना हो, प्रेमपूर्ण शब्दों के आगे वह भी ठंडा पड़ जाता है। प्यार की भावना व्यक्त करने के लिए सही शब्दों का चयन करना महत्वपूर्ण है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस लेख में हम मनाने वाली शायरी लेकर आए हैं। यहां दी गई किसी रूठे को मनाने की शायरी निश्चित रूप से आपके किसी खास के दिल को छू लेंगी जिसका गुस्सा जरूर काम होगा।

Manane Wali Shayari Hindi

यहाँ पर आप पा सकते है रूठे हुए को मनाने वाली शायरी। जब दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो कभी-कभी वे एक-दूसरे से रूठ भी जाते हैं। बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड या फिर पति-पत्नी के साथ ऐसा बहुत होता है। परेशान होने के कारण गलतफहमियाँ हो सकती हैं या फिर पर्याप्त जानकारी न होना कभी कभी कोई आपसे रूठ जाता है। यदि आपकी प्रेमिका या पत्नी रूठ गयी है है, तो उन्हें प्यार दिखाना और उनके साथ समझौता करना महत्वपूर्ण है ताकि आप एक साथ और अधिक प्यार से रहे।

जब तू रूठ जाता है तो दिल टूट जाता है,
जब तू मुस्कुराता है तो ये दिल मुस्कुराता है,
बता मैं कैसे सँभालु खुद को अब तेरे बगैर,
तू न हो तो मेरा अक्स भी मुझसे दूर जाता है।

तू रूठ जाता है, तो मेरा दिल रूठ जाता है,
तू खामोश हो जाता है, तो दिल टूट जाता है,
क्यों तू मुझे इतना सताता है,
इतना मनाने पर भी क्यों तू नहीं मानता है।

तेरी आदाओं पर दिल निसार है,
मुझे तुझसे बेपनाह प्यार है,
तुम रूठ गई हो मुझसे,
तभी तो हुआ मेरा बुरा हाल है।

तेरी अदा गजब ढा रही है,
तेरे रूठना की अदा दिल को जला रही है,
मान जाओ अब न तड़पाओ,
तेरी खामोशी मुझे तड़पा रही है।

जब तुम हंसोगी तब मैं भी हंसूंगा,
जब तुम रूठ जाओगी तब मैं मना लूंगा।

चोरी-चोरी दिल को चुराना तेरा,
रूठ कर बैठ जाना तेरा,
प्यार से मानना मेरा,
कितना हसीन है न ये रिश्ता हमारा।

प्यार तुझसे बेपनाह है,
मेरा दिल बेगुनाह है,
मैंने तुझे नहीं सताया है,
तेरा रूठना बेवजह है।

मेरी सांसें चलती है तुझसे,
मेरा जीवन है तुझसे,
अब मान भी जाओ,
गलती हो गई थी मुझसे।

तेरी नाराजगी को दूर करना है,
तुझसे और नहीं लड़ना है,
सारी गलती मेरी ही है,
मुझे उसका पश्चताप करना है।

मैं तुम पर प्यार नहीं जताता हूं,
रूठने पर भी नहीं मानता हूं,
पर तुम सोच भी नहीं सकती,
इतना मैं तुम्हें चाहता हूं।

तुझे क्यों लगता है कि तेरी परवाह नहीं है,
तुझे क्यों लगता है कि तुझसे प्यार नहीं है,
तेरा ऐसा सोचना बिल्कुल भी सही नहीं है,
तेरे होने से है मेरा होना, तू नहीं तो मेरी जान नहीं है।

सांसें रुक सी जाती हैं तेरे जाने से,
अब न तड़पाओ आ जाओ बहाने से,
मैं जीता हूं तुमसे ही,
मान जाओ न इतना मानाने से।

रूठे को मानना मुझे आता है,
प्यार जाताना मुझे आता है,
तेरे बिना मुझसे,
एक पल भी रहा नहीं जाता है।

किसी को मनाने वाली शायरी

तुझे देखे बिना दिन नहीं गुजरता,
तुम्हें देखे बिना शाम नहीं ढलती,
पूरा एक दिन हो गया रूठे तुम्हें,
तुमसे बात किए बिन मेरा दिन शुरू नहीं होता।

तेरी यादों को कभी खुद से जुदा नहीं किया,
तेरे बैगर एक पल भी चैन से सांस नहीं लिया,
जो भी कर रहा हूं हमारे लिए ही कर रहा हूं,
तुम्हें नाराज करके कभी खुश नहीं रहा हूं।

इस दिल का धड़कना तुमसे है,
शरीर में रक्त का बहना तुमसे है,
तुम यूं रूठ जाओगी तो जान चली जाएगी,
मेरी सांसों का चलना तुमसे है।

तुम रूठ जाती हो तो दिल टूट जाता है,
जब तक तुम नहीं मानती तब तक कुछ नहीं भाता है,
तुम्हारे रूठने पर बेचैनी दिल को सताती है,
जो अक्सर आंसू बनाकर आंखों में आ जाती है।

तेरी याद हर पल सताती है,
अब दूरी मुझसे सही नहीं जाती है,
माना हो गई गलती मुझसे,
पर मेरे जितना तुम्हें कोई नहीं चाहती है।

हमें तुमसे रूठना नहीं है आता,
मेरा ये दिल तुम्हें ही है चाहता,
अब मान भी जाओ जानेमन,
तेरे बिना और नहीं रहा है जाता।

मेरे शब्दों से तेरा दिल दुखता है,
शब्दों पर मेरा काबू नहीं रहता है,
चाहता हूं तुझे टूटकर,
दिल नहीं दुखाऊंगा भूलकर।

मेरे शब्दों पर लगाम नहीं रहता है,
कई बार ये गलती कर बैठता है,
पर इनका मकसद,
तुझे नाराज करने का नहीं होता है,
पर कई बारी ये कर बैठता है।

भरोसा कर मेरे प्यार पर,
यकीन रख अपने यार पर,
रूठ जाएगी तो मैं माना लूंगा,
देख ले एक बार और रूठ कर।

रूठना-मनाना तो चलता रहेगा,
इससे दोनों में प्यार बढ़ता रहेगा,
तुझे पता है तेरे पास मानाने वाला है,
इसलिए तू रूठता रहेगा।

तुम्हारे चेहरे की मुस्कान देखकर
ये दिल धड़कता है,
मत पूछो तुम्हारे रूठ जाने से
ये कितना तड़पता है.

यहाँ पढ़े:

नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके

प्रेमी एक-दूसरे की परवाह करते हैं, इसलिए उनके बीच छोटे-मोटे झगड़े भी होंगे। इससे प्यार बढ़ता है। ऐसे में अगर किसी का प्रेमी या प्रेमिका नाराज है तो तुरंत उससे बात करें, क्योंकि गुस्सा जीवन का एक हिस्सा है। उसके लिए, आप हमारे लेख में दिए गए Manane Wali Shayari in Hindi का उपयोग कर सकते हैं।

Hindi Shayari
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleधमाकेदार स्टेटस हिंदी 2023 | Best Dhamakedar Status in Hindi
Next Article दिमाग तेज और याददाश्त बढ़ाने के तरीके – Dimag Tej Kaise Kare
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Wife Love Shayari in Hindi | पत्नी के लिए Romantic & Heart Touching Shayari

October 20, 2026

Selfish Matlabi Paise Ki Duniya Hai Shayari | मतलबी दुनिया और पैसे पर शायरी

October 20, 2026

English Shayari for Son | Love Shayari for Son

October 12, 2026

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

How to Choose the Right Furniture Hire in Sydney for Your Home or Event

August 17, 2026

Planning the Ultimate Maldives Holiday: What Malaysian Travellers Need to Know

August 17, 2026

Advanced Moving Average Strategies: Trend Filtering, Crossovers, and Dynamic Support in CFD Markets

August 14, 2026

Feeling Sorry Shayari | Heart Touching Sorry Shayari for Apology

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.