AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»पढ़ा हुआ ज्यादा देर तक याद रखने के टिप्स – Padha Hua Kaise Yad Rakhen
Achisosh

पढ़ा हुआ ज्यादा देर तक याद रखने के टिप्स – Padha Hua Kaise Yad Rakhen

By PeterOctober 26, 2023Updated:February 20, 20245 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
Padha Hua Kaise Yad Rakhen
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बहुत से students के साथ ऐसा होता है कि जब भी वे किसी chapter या topic को याद करते हैं तो उसे ज्यादा देर तक अपने दिमाग में नहीं रख पाते हैं और जल्द ही भूल जाते हैं। उनके साथ यही समस्या रहती है कि पढ़ा हुआ लम्बे समय तक कैसे याद रखा जाय। आप पढाई बहुत करते हैं रात-दिन एक कर देते हैं की परीक्षा में आप अपने स्कूल में टॉप करेंगे लेकिन क्या करें आपके दिमाग में तो पढ़ा हुआ ज्यादा देर तक नहीं टिकता। लेकिन आपको हतास होने की कोई जरूरत नहीं है आज हम आपको पढ़ा हुआ ज्यादा देर तक याद रखने के टिप्स – Padha Hua Kaise Yad Rakhen बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप पढ़े हुए topics को ज्यादा देर क्या हमेशा के लिए अपने दिमाग में याद रख सकते हैं।

पढ़ा हुआ ज्यादा देर तक याद रखने के टिप्स

पढ़ा हुआ ज्यादा देर तक याद रखने के टिप्स – Padha Hua Kaise Yad Rakhen

हर कोई विद्यार्थी यही सोचता है कि किसी भी टॉपिक को एक बार याद करने पर उन्हें वह टॉपिक्स रोज के लिए याद रहे जिससे परीक्षा की पूरी तैयार हो सके। परीक्षाओं में top करना कोई ज्यादा कठिन बात नहीं है अगर आप लगातार प्रयत्न कर रहे हैं तो आप किसी भी कार्य को आसान कर सकते हैं।

लिखकर करे याद

हम आपको बता दें की रटा हुआ कभी भी याद नहीं रहता है वह ज्यादा से ज्यादा 4 दिन आपको याद रहेगा लेकिन उसके बाद आपके दिमाग से निकल जायेगा। कई शोध से पता चला है की पढ़े हुए से लिखा हुआ या सुना हुआ ज्यादा देर तक याद रहता है। अगर आप किसी टॉपिक को पढ़ रहे हैं तो आप अपने पढ़े हुए को recording करें और बाद में उसे सुनकर याद कर सकते हैं। जैसे आपको किसी भी गाने को याद करने में ज्यादा समय नहीं लगता है आज भी याद रहता है। इसके अलावा जब भी आप टॉपिक को याद कर लेते हैं तो दूसरे दिन उसे एक पेज पर लिखें इससे इससे आपका दिमाग जल्दी टॉपिक को catch कर लेगा।

पढ़े हुए टॉपिक को दूसरों को समझाएं

हम सब जानते हैं कि क्लास में टीचर हमें बिना किताब खोले ही पूरा लेशन पढ़ा देते हैं। जब भी आप किसी पढ़े हुए टॉप्स को दूसरों को पढ़ाते या समझाते हैं तो वह आपके दिमाग में जल्दी बैठता है साथ ही लम्बे समय तक आपको याद रहती है इसलिए जब कभी ऐसा होता है कि आपको कोई चीज याद नहीं हो रही है तो आप एक बार उसे पढ़कर अपने किसी दोस्त या घर में किसी को भी समझा सकते हैं जिससे वो चीज आपको जल्दी याद हो जाएगी और हमेशा के लिए याद रहेगी।

खुद को जांचें (Self-Test)

पढ़े हुए टॉपिक्स को ज्यादा देर तक याद रखने के लिए सबसे बेहतरीन टिप्स है सेल्फ टेस्ट। वैसे तो आजकल हर स्कूल में महीने में दो बार टेस्ट्स हो जाते हैं लेकिन अगर आप अपने पढ़े हुए को स्वयं चेक करें तो आपको पता चल जाएगा कि आपने जितना पढ़ा था उसमे से आपको कितना याद है। जो आपको याद नहीं है उसे दोबारा टॉपिक बनाकर याद करें इससे आप उसे कभी नहीं भूलेंगे।

तनाव से दूर रहें

बहुत से फ्रेंड्स पढ़ने के लिए बैठते हैं तो उनका दिमाग स्ट्रेस से भर जाता है उनको पढ़ने से बहुत एलेर्जी होती है। पढ़ने में मन न लगे तो क्या करें इसका समाधान हम आपको बता चुके हैं। इसके अलावा जबरदस्ती पढाई करने की नहीं सोचें, शरीर को आराम भी जरूरी है। पढाई करने बैठे तो आपको किसी प्रकार का तनाव या आलस्य नहीं होना चाहिए। आप बिलकुल पुरे कॉन्फिडेंस और रिलैक्स होकर पढ़ें इससे आपको टॉपिक जल्दी और देर तक याद रहता है।

व्यायाम करें

शरीर या दिमाग किसी को भी फिट रखना है तो व्यायाम बहुत जरूरी है। इससे हमारे दिमाग से गलत विचार दूर होते हैं और दिमाग खुला-खुला रहता है। रोजाना शुबह उठाकर मैडिटेशन या योग करें जिससे आपके मन को शांति मिले। मैडिटेशन करने से आपके दिमाग में अच्छा असर पड़ता है और तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

पढाई करते समय ब्रेक लें

जब भी आप पढ़ाई करते हैं तो बीच में ब्रेक लेना भी बहुत जरूरी है। इससे आपका दिमाग फ्री हो जाता है और जो भी आप पढ़ते हैं वह आपके दिमाग में पूरी तरह से फिट होता है। ब्रेक लेते ही आप थोड़ा पानी पीएं इससे आपके दिमाग को शांति और नयी ऊर्जा मिलती है। आप चाहें तो थोड़ा लम्बे समय के बाद कॉफी या चाय भी पी सकते हैं।

पूरा फोकस से पढ़ें

जब भी आप पढाई कर रहे हों तो आपका फोकस पूरी तरह से आपके टॉपिक पर होना चाहिए न ही इधर उधर। पढाई के लिए आप एकांत कमरा रखें। ध्यान रखने वाली बात है कि पढाई करते समय डिस्ट्रक्शन वाली चीजें जैसे मोबाइल, टीवी के साथ पढाई नहीं करें। इससे आपका दिमाग उनपर ज्यादा और पढाई में कम रहता है।

कम खाना खाएं

विद्यार्थी हो या कोई भी कम खाने की लिमिट होनी चाहिए। अगर आप चार रोटी कहते हैं तो तीन ही खाएं। पढाई करने से पहले हल्का भोजन करना बहुत जरूरी है। ज्यादा खाना खाने से आलस्य ज्यादा आता है नींद आ जाती है। इसके अलावा रोज रात को 5 बादाम को भिगोकर सुबह दूध के साथ खाएं।

अपने दिमागी पावर को बढ़ाएं

पढ़े हुए को ज्यादा देर तक याद रखने के लिए हमारे याददास्त ज्यादा होनी बहुत जरूरी है। इसके लिए आप बादाम के अलावा, मछली, मांस, अंडे और दूध का सेवन करें। नारियल के तेल से सिर की मालिश करने से काफी फायदा होता है।

Study Study Tips
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपेट में गैस के घरेलू इलाज, दवा एवं उपचार – Home Remedies for Gastic Problem in Hindi
Next Article Body Kaise Banaye | बॉडी कैसे बनाये
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

English Shayari for Son | Love Shayari for Son

October 12, 2026

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026

Why Insect Pest Control Is More Important Than Most People Realise

May 27, 2026

Why a 6×8 Storage Building Could Be the Smartest Thing You Add to Your Garden

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

Heart Touching Shayari on Mother in English: Beautiful Words to Express Love

July 29, 2026

मन के ऊपर शायरी – Best Shayari to Express the Emotions and Peace of Your Mind

July 29, 2026

Choosing the Right Sauna for a Healthier Lifestyle and Smarter Outdoor Living

July 28, 2026

True Love Shayari in English | Heart Touching Romantic Love Shayari & Quotes

July 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.