AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»संदीप माहेश्वरी के 60 प्रेरणात्मक विचार – Sandeep Maheshwari Quotes in Hindi
Achisosh

संदीप माहेश्वरी के 60 प्रेरणात्मक विचार – Sandeep Maheshwari Quotes in Hindi

By PeterDecember 6, 2023Updated:February 20, 20249 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
Sandeep Maheswari Motivational QUotes Pic
Sandeep Maheswari Motivational QUotes Pic
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

संदीप महेश्वरी आज भारत के उन आम युवाओं में से एक है जिसने जिंदगी में कई मुसीबतों एंव असफलताओं का सामना किया लेकिन हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर अग्रसर रहे। संदीप माहेश्वरी आज भारत के सर्वोत्तम व्यवसायी (Entrepreneur) में से एक हैं। वे Images Bazaar वेबसाइट के सी.ई.ओ. (C.E.O.) और संस्थापक हैं, जिसमें 10 लाख से भी ज्यादा भारतीय चित्र (Indian Picture) है । इस कंपनी के 45 देशों में 7000 से ज्यादा ख़रीदार है। संदीप जी की कंपनी सालाना करोड़ों की कमाई करती है। लेकिन संदीप अपनी इस Images Bazaar कंपनी की वजह से इतने मशहूर नहीं है, बल्कि वे तो अपने प्रेरणादायक सेमिनारों (Inspirational Seminar) और भाषणों (Motivational Speech) से पूरे विश्व में सबके चहेते है।

  • नाम – संदीप माहेश्वरी
  • जन्म – 28 सितम्बर 1980
  • पत्नी – रूचि माहेश्वरी
  • पिता – रूप किशोर माहेश्वरी
  • माता – शकुंतला रानी माहेश्वरी

ख़ास बात तो ये है की वे ये सभी सेमिनार मुफ्त में करते है और उनका एकमात्र मकसद लोगों के जीवन में बदलाव लाना है। संदीप ने बहुत ही साधारण शुरुआत की और अनेक मुश्किलों का सामना किया, मगर उन्होंने हार नहीं मानी और आगे बढ़ते गए, आखिर में सफलता प्राप्त की। वे अपनी असफलताओं से मिले अनुभव से आज हज़ारों लोगों को सफलता हासिल करने में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते है। अपने आपको मोटीवेट करने और प्रेरणा लेने के लिए आप संदीप माहेश्वरी के विचार जरूर पढ़ें।

Sandeep Maheswari Quotes in Hindi with Images Picture

संदीप माहेश्वरी के विचार

अच्छा बोलो, अच्छा सनुो, अच्छा देखो.


न मैदान छोडो , न इंतज़ार करो … बस चलते रहो .


जितने भी believes जो झूठ पर based हैं उनको बनने में सदियाँ लगती हैं, पर टूटने में एक सेकेण्ड लगता है.


बुरा मत देखो बुरा मत बोलो बुरा मत सुनो… ये नहीं बोलना है इसकी जगह बोलो… अच्छा देखो, अच्छा बोलो अच्छा सुनो.


अगर आप उस इंसान की तलाश कर रहे हैं जो आपकी ज़िन्दगी बदलेगा, तो आईने में देख लें।


कोई पहाड़ चढ़ना मुश्किल नहीं है, शिखर पर मिलते हैं.

Sandeep Maheswari Motivational QUotes Pic

न भागना है न रुकना है …बस चलते रहना है … चलते रहना है


आज मैं जो कुछ हूँ अपने failures की वजह से हूँ।


सफलता हमेशा अकेले में गले लगाती है .! लेकिन असफलता हमेशाआपको सबके सामने तमाचा मारती है ..! यही जीवन है.


जिस नज़र से आप इस दुनिया को देखेंगे , ये दुनिया आपको वैसी ही दिखेगी .


मैं इस वजह से successful नहीं हूँ कि कुछ लोगों को लगता है कि मैं successful हूँ … मैं इस वजह से सक्सेसफुल हूँ क्योंकि मुझे लगता है कि मैं successful हूँ..


पैसा उतना ही ज़रूरी है जितना कार में पेट्रोल , न कम , न ज्यादा .

Sandeep Maheshwari Famous Quotes and Images

जो मन करे करो खुल के करो क्योंकि ये दिन दुबारा नही आने वाला।


हमेशा याद रखो जो होता है अच्छे के लिए होता है.


Sandeep Maheshwari Quotes in Hindi

अगर आपके पास ज़रुरत से ज्यादा है तो उसे उनसे शेयर करिये जिन्हे इसकी सबसे ज्यादा ज़रुरत है.


अगर आप महानता हासिल करना चाहते हैं तो इजाज़त लेना बदं करिये .


जो लोग अपनी सोच नहीं बदल सकते वे कुछ नहीं बदल सकते .

Most Inspiring Quotes By Sandeep Maheswari

इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या सोचते हैं, आप क्या बोलते हैं, आप क्या सुनते हैं, फर्क इससे पड़ता है कि आप क्या मानते हैं… क्योंकि जो आप मानते हैं आज नहीं तो कल आप वो बन जाते हैं.


किसी भी काम में अगर आप अपना 100% देंगे तो आप सफल हो जाएंगे .


चाहे तालियां गूँजें या फीकी पड़ जाएँ , अंतर क्या है ? इससे मतलब नहीं है कि आप सफल होते हैं या असफल . बस काम करिये , कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता .


गलतियां इस बात का सुबूत हैं कि आप प्रयास कर रहे हैं .


एक ‘इच्छा’ कुछ नहीं बदलती, एक ‘निर्णय’ कुछ बदलता है, लेकिन एक ‘निश्चय’ सब कुछ बदल देता है .


ज़िन्दगी में कभी भी कुछ करना है तो सच बोल दो, घुमा-फिरा के बात मत करो।


जब हम बोलते हैं आसान है और जवाब मांगते हैं तो जवाब मिल जाता है।


सक्सेस एक्सपीरियंस से आती है और एक्सपीरियंस बैड एक्सपीरियंस से।

Life Changing Quotes in Hindi

Life Changing QUotes of Sandeep Maheshwari in Hindi

मैं सिर्फ good luck को मानता हूँ, bad luck नाम की इस दुनिया में कोई चीज नहीं, क्योंकि जो होता है अच्छे के लिए होता है। इसका मतलब हमारे साथ कुछ बुरा भी हो रहा है तो बुरा लग रहा है बुरा है नहीं, आज बुरा लग रहा है आगे आने वाले टाइम पे पता चलता है कि वो भी अच्छे के लिए हुआ है।


अपनी life की छोटी से छोटी problems बड़ी से बड़ी problems उसमे जा कर के इन दो words को चिपका दो , अंदर से जिस दिन आवाज आने लग गयी न.. “आसान है ”, उस दिन सबकुछ सबकुछ सच मे आसान हो जाएगा.. और यही मेरी life का सबसे बड़ा secret है सबसे बड़ा… “आसान है !” इसकी power को under estimate मत करो … इसने मेरी ज़िन्दगी बदली है !”


अगर मेरे जैसा लड़का जो दब्बू था…जो शर्माता था…वो अगर स्टेज पे आकर बोल सकता है तो दुनिया का कोई भी आदमी कुछ भी कर सकता है।


कामयाब होना कोई बड़ों का खेल नहीं… ये बच्चों का खेल है…और अगर तुम मान लो कि successful होना बच्चों का खेल है तो क्या होगा… successful हो जाओगे…


वो क्या सोचेगा…ये मत सोचो…वो भी यही सोच रहा है. एक समय लोग मुझसे कहते थे …ये ले दस रुपये और मेरी photo खींच दे …अगर मैं यही सोचता कि लोग क्या कहेंगे तो मैं आज यहाँ नहीं होता.. दुनिया का सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग !


Success की सिर्फ एक definition है मेरे लिए, share करो….दिल से share करो…सबके साथ share करो…


जिस व्यक्ति ने अपनी आदतें बदल लीं वो कल बदल जाएगा , और जिसने नहीं बदलीं , उसके साथ कल भी वही होगा जो आज तक होता आया है .


आप को पावरफुल बनना है, इसलिए नहीं कि आप किसी को दबा सकें, बल्कि इसलिए कि कोई आपको न दबा सके।


जो कुछ भी करो एक जूनुन के साथ करो वरना मत करो।


सीखते रहना है जो सीख रहा है वो जिंदा है जिसने सीखना बंद कर दिया… वो जिंदा लाश है।


लोग कहते हैं इस बिजनेस में क्या पड़ा है….इस नौकरी में क्या पड़ा है…..तो मैं बता दूँ कि किसी भी बिजेनस में…किसी भी करियर में कुछ पड़ा नहीं होता है….आपको कोई सोने की खान मिलने वाली नहीं है कहीं से भी…खोदनी पड़ती है!


Mediocrity बड़ी खतरनाक जगह है हम यहीं पर अटके रह जाते हैं…हम ऊपर वालों को देखकर जलते रहते हैं और नीचे वालों को देखकर खुश होते रहते हैं!


आप मेरे वर्ड्स को तो पकड़ रहे हो लेकिन मैं जिस तरफ इशारा कर रहा हूँ वो नहीं देख रहे हो….यही ट्रैप है…मतलब अगर मैं ऊँगली से चाँद दिखा रहा हूँ तो आप बस ऊँगली देखे जा रहे हो चाँद को नहीं देख रहे हो…


पहली बार अगर आपने लाइफ में कोई भी गलती की है तो वो गलती नहीं है…लेकिन अगर उसी को आप बार-बार कर रहे हो तो ये गलती है।

Inspiring Quotes in Hindi


जिसमे रूचि है वो करो, जब आपको पता है कि इस रेस में आप जरुर हारेंगे तो उस रेस में भाग ही क्यों ले।


बस इतनी सी बात समझो….ज़िन्दगी एक खेल है…


आपकी जिंदगी के बारे में सबसे अच्छा आपके पेरेंट्स के अलवा कोई नहीं सोच सकता।


इस दुनिया में मैजिक नाम की कोई चीज नहीं है, सिर्फ खेल है।


कोई भी गलती इतनी बड़ी नहीं है कि उसे माफ ना किया जा सके।


एक बार आपका learning attitude बन गया, फिर पैसा तो क्या है कितना भी कमा लो, अपक कोई नहीं रोक सकता।


मेरे सारे सेशन का सार बाहर की दुनिया से नहीं, अन्दर की दुनिया से कैसे लड़ना है।


जिंदगी में कभी कुछ करना है तो सच बोल दो।


अरे जो सोये हुए हो, डरे हुए हो, बैठे हुए हो उठो, खड़े हो आगे बढ़ो।


दुनिया को आप तब तक नहीं बदल सकते जब तक आप खुद को नहीं बदलोंगे।


आप चाहे डॉक्टर, बनने वाले हो, इंजिनियर बनने वाले हो, उस हद तक अपने काम में एफर्ट दाल दो जितना आज तक पूरी दुनिया में किसी ने नहीं लगाया हो।


जिस भी तरह के डिजायर आपके अंदर दबे हुए है, उसी तरह की सोच है।


आज की date में इंडिया में इतनी opportunities है जिसकी कोई हद नहीं, बस यह सोच चाहिए कि जहा सारे लोग का ध्यान है वहा आपका नहीं होना चाहिए।


आप चाहो भी तो भी ज़िन्दगी के खले में आउट नहीं हो सकते ….तब तक जब तक कि आप खुद मैदान को छोड़ कर भाग नहीं जाते! दुनिया की कोई ताकत आपको हरा नहीं सकती अगर आप पिच पर डंटे रहो…


स्टूडेंट के सुसाइड का कारण है की उन्हें यह समझा दिया गया है कि अगर टॉप कॉलेज नहीं मिली तो इसके अलावा सक्सेस होने का और कोई रास्ता है ही नहीं।


हमें यह सोच बदलनी होगी कि अगर यह मेरा जो बच्चा है, उसका इन टॉप कॉलेज में एडमिशन हुआ तो इसका मतलब अच्छा है, उसकी लाइफ बन गई और अगर नहीं होता तो उसकी लाइफ बिगड़ गई।


अगर इस दुनिया से आप डिजायर निकल दो लोगो के दिलो में से, क्या होगा? सब कुछ रुक जाएगा एक दिन के अन्दर-अन्दर।


जितना आप बुराई को देखोगे उतना दुखी होगे, और जितना आप दुखी होगे उतने ही दुसरो को दुखी करोगे।


कर्म है बहना, ज्ञान है यह जनना कि चाहे लेहर है या नहीं है मैं लेहर नहीं हूँ, बुलबला है या नहीं है मैं बुलबुला नहीं हूँ, मैं पानी हूँ।


सब कुछ बदला जा सकता है, अपनी जिंदगी में भी और पूरी दुनिया में भी, इस पूरी की पूरी दुनिया को नई डायरेक्शन दी जा सकती है उस डिजायर की वजह से अगर यह डिजायर सही डायरेक्शन में है तो, यही डिजायर अगर गलत डायरेक्शन में चली जाये तो इससे बड़ी विनाशकारी पॉवर भी इस पूरा दुनिया में कही नहीं।

यहाँ पढ़ें: रॉबिन शर्मा के 42 प्रेरणात्मक विचार – Robin Sharma Quotes in Hindi

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleSachin Tendulkar Quotes in Hindi – सचिन तेंदुलकर की प्रशंसा में कहे गए कथन
Next Article साईं बाबा के सुन्दर अनमोल विचार – Sai Baba Quotes in Hindi
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Wife Love Shayari in Hindi | पत्नी के लिए Romantic & Heart Touching Shayari

October 20, 2026

Selfish Matlabi Paise Ki Duniya Hai Shayari | मतलबी दुनिया और पैसे पर शायरी

October 20, 2026

English Shayari for Son | Love Shayari for Son

October 12, 2026

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

How to Choose the Right Furniture Hire in Sydney for Your Home or Event

August 17, 2026

Planning the Ultimate Maldives Holiday: What Malaysian Travellers Need to Know

August 17, 2026

Advanced Moving Average Strategies: Trend Filtering, Crossovers, and Dynamic Support in CFD Markets

August 14, 2026

Feeling Sorry Shayari | Heart Touching Sorry Shayari for Apology

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.