AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»चीकू के गुण, फायदे और नुकसान – Chiku Benefits and Side-Effects in Hindi
Achisosh

चीकू के गुण, फायदे और नुकसान – Chiku Benefits and Side-Effects in Hindi

By PeterNovember 5, 2023Updated:February 20, 20245 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
चीकू के जबरदस्त गुण, लाभ, फायदे और नुकसान - Chiku Fruits Benefits and Side-Effects in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चीकू आलू की तरह दिखने वाला एक सेहत और बिमारियों के लिए सबसे बढ़िया फल है। स्वाद में थोड़ा खट्टा मीठा यह राशिला फल बड़ी से बड़ी बिमारियों में काम आता है। इस फल से हमारे स्वस्थ्य को कितने लाभ होते हैं उनको बया करना इतना आसान नहीं है। खाने में स्वादिष्ट यह फल भोजन के बाद खाने से काफी लाभ प्रदान करता है। सुन्दर, चमकदार त्वचा पाने के साथ-साथ एक निरोगी ज़िन्दगी के लिए चीकू के कई फायदे हैं। इस फल में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन A और विटामिन C जैसे कई औषधीय गुण भरपूर मात्रा में भरे हुए हैं। है। इस फल भी 15% शर्करा भी होता है। इसमें आयरन और फास्फोरस की मात्रा थोड़ी बहुत होती है। आइये जानते हैं चीकू के औषधीय गुण, स्वास्थ्य लाभ एवं फायदे . Chiku Benefits and side-effects in Hindi.

चीकू के जबरदस्त गुण लाभ फायदे और नुकसान Chiku Fruits Benefits and Side Effects in Hindi

चीकू खाने के फायदे – Health Benefits of Chiku Fruits in Hindi

चीकू के फायदे हड्डियों को बनाए मजबूत

जब भी हमारे हड्डियों में दर्द दूर करने या मजबूती देने की बात आती है तो डॉक्टर यही सलाह देता है कि आप चीकू फल का सेवन ज्यादा करें क्यूंकि इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस हड्डियों के लिए बहुत अच्छा होता है जो हड्डियों को बढ़ाने और मजबूती देने में लाभदायक होता है।

चीकू खाने के फायदे कब्ज की परेशानी दूर करे

चीकू में मौजूद फाइबर पेट में कब्ज की समसय से रहता देने के लिए काफी अच्छा फल है। यह पेट से समाधित कोई भी बीमारी को दूर करने में मददगार होता है। ज्यादातर बीमारी पेट से होती हैं अगर आप अपने पेट को सही चाहते हैं तो इस फल का सेवन करें।

चीकू के लाभ पाचन तंत्र मजबूत करे

चीकू में मौजूद आयरन, नियासिन, फोलेट, पोटेशियम आदि पौष्टिक तत्व पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-वायरल और बैक्टीरियल गुण साथ में पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर में विषाक्त पदार्थों को शरीर में आने से रोकते हैं।

चीकू का सेवन कैंसर की समस्या दूर करे

अगर आप कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से बचना चाहते हैं तो चीकू का सेवन करना नहीं भूलें। इस फल में विटामिन A और B काफी अच्छी मात्रा में होता है साथ ही एंटीऑक्सिडेंट्स, फाइबर पाए जाते हैं जो फेफड़ों और मुँह के कैंसर से बचाते हैं।

चीकू के लाभ आँखों के लिए

आँखों को चमकदार और रौशनी देने में यह फल काफी लाभकारी होता है। इस फल में मौजूद विटामिन A होने के कारण आँखों की रौशनी को बढ़ावा देता है, रात को कम दिखने वाली समस्या भी दूर हो जाती है।

चीकू का उपयोग गर्भावस्था में फायदेमंद

बहुत सी महिलाएं इस बात से परेशान रहती हैं की गर्भवस्था के दौरान कौन से फल खाने चाहिए और कौन से नहीं। अक्सर डॉक्टर बहुत से फलों को खाने के लिए मना कर देता है लेकिन चीकू एक ऐसा फल है जिसे मनाही नहीं होती है। इस फल के सेवन से शरीर में कमजोरी नहीं होती है।

चीकू का उपयोग त्वचा के लिए लाभकारी

रूखे त्वचा को नयी ऊर्जा और नमी देने के लिए चीकू का फल काफी लाभकारी होता है। इस फल में मौजूद विटामिन-इ त्वचा को चमकने और स्वस्थ बनाने के लिए काफी फायदेमंद होता है। चीकू में एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से यह फ्री रेडिकल को ख़त्म करने में सहायक होता है जिससे चेहरे पर अनावश्यक झुर्रियां आनी बंद हो जाती हैं।

चीकू के गुण शरीर को नयी ऊर्जा दे

चीकू में ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण इसे एनेर्जी का सोर्स भी कहा जाता है। इसके सेवन से शरीर में तुरंत ऊर्जा आने लगती है। अगर आप थके-हारे हैं तो चीकू का फल खाएं और थोड़ी ही देर में आपको नयी ऊर्जा मिलने लगेगी।

चीकू खाकर दिमाग शांत रहता है

दिमाग में अगर उल्फत होने लगी है और ज्यादा चिंता करने की वजह से stress है तो आपको चीकू का सेवन करना चाहिए क्यूंकि यह दिमाग की तंत्रिकाओं को शांत रखने में मदद करता है। यह चिंता, टेंशन, अनिंद्रा से पीड़ित लोगों के लिए काफी लाभकारी फल है।

बालों के लिए चीकू है फायदेमंद

बालों को बढ़ाने और मुलायम करने के लिए चीकू काफी उपयोगी होता है। अगर आप चीकू के बीज निकालकर बालों में लगाएं तो यह बालों में एक नई चमक देता है जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है साथ ही बालों में रुसी का प्रकोप नहीं होता है।

चीकू के लाभ झड़ते बालों को रोकने में मदद

अगर आपके बाल झड़ने या टूटने लगे हैं तो चीकू के बीज का तेल इसके लिए काफी असरदार होता है। इस तेल से सिर की त्वचा को भरपूर पोषण और पोषक तत्व मिलते हैं जो बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं साथ ही बालों में होने वाली सूजन की वजह से बाल गिरने की समस्या के लिए कारगर घरेलु उपाय है।

चीकू पथरी के लिए रामबाण इलाज

अगर आप गुर्दे की पथरी से परेशान हैं तो आप चीकू के बीज को बारीक़ पीसकर पानी के साथ खा लें, यह आपके पथरी को मूत्र के जरिये शरीर से बाहर निकालने में मदद करेगा। इसके नियमित सेवन से यह किडनी पर होने वाले रोगों से बचता है।

चीकू के नुकसान – Chiku Side-Effects in Hindi

  • चीकू ज्यादा खाने की वजह से आपको पेट की बीमारियां हो सकती है और दर्द भी हो सकता है।
  • दि चीकू कच्‍चे या अध्‍पके हो तो इसको खाने से सर्दी जुकाम या खांसी हो सकती है।
  • ज्यादा चीकू खाने की वजह से आपका वजन बढ़ सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआंखों के नीचे काले घेरे हटाने के घरेलू उपाय एवं प्राकृतिक तरीके
Next Article फेसबुक के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About Facebook in Hindi
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Wife Love Shayari in Hindi | पत्नी के लिए Romantic & Heart Touching Shayari

October 20, 2026

Selfish Matlabi Paise Ki Duniya Hai Shayari | मतलबी दुनिया और पैसे पर शायरी

October 20, 2026

English Shayari for Son | Love Shayari for Son

October 12, 2026

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

How to Choose the Right Furniture Hire in Sydney for Your Home or Event

August 17, 2026

Planning the Ultimate Maldives Holiday: What Malaysian Travellers Need to Know

August 17, 2026

Advanced Moving Average Strategies: Trend Filtering, Crossovers, and Dynamic Support in CFD Markets

August 14, 2026

Feeling Sorry Shayari | Heart Touching Sorry Shayari for Apology

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.