AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Facebook Twitter Instagram
AchisochAchisoch
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • News
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Contact
AchisochAchisoch
Home»Achisosh»अनार के फायदे, उपयोग एवं नुकसान – Anar ke Fayde aur Nuksan in Hindi
Achisosh

अनार के फायदे, उपयोग एवं नुकसान – Anar ke Fayde aur Nuksan in Hindi

By PeterNovember 4, 2023Updated:February 20, 20247 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Telegram WhatsApp
अनार-के-फायदे-Anaar-Ke-Fayde-Pomegranate-Benefits-in-Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Anar ke Fayde: Health Benefits में अनार का नाम सबसे उप्पर आता है, यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि यह कई बिमारियों को दूर करने में फायदेमंद फल है। कोई भी बीमार हो उसे डॉक्टर अनार खाने को कहता है क्यूंकि इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक पोषक तत्व जिसमे एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन A, E, C, फोलिक एसिड बड़ी से बड़ी बिमारियों को दूर करने में सहायक होती हैं। अनार के कई बड़े फायदे हैं अगर कोई गर्भवती महिला रोजाना अनार का जूस पिए तो बच्चा स्वस्थ और विकसित पैदा होता है। यह हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर में रक्त का निर्माण भी करता है। आइये जानते हैं अनार के फायदे, स्वास्थ्य लाभ, उपयोग एवं नुकसान – Pomegranate (Anar) Benefits, Uses and Side Effects in Hindi. अनार-के-फायदे-Anaar-Ke-Fayde-Pomegranate-Benefits-in-Hindi

अनार के फायदे – Anar ke Fayde in Hindi

अनार का फल हर समय बाजार में उपलब्ध रहता है, कीमत में थोड़ा ज्यादा यह सेहती फल के छिलके भी काफी लाभकारी होते हैं। इस फल में आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम, फोलेट, ज़िंक, मैग्नीशियम, सेलेनियम और भी कई पौष्टिक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आइये जानते हैं अनार के चमत्कारी फायदे।

पाचन तंत्र में सुधार

अनार पाचन तंत्र को सुधारने में काफी अच्छा फल है। यह पेट लिवर और ह्रदय की गतिविधियों को सही करने वाला सहायक फल है। यह यूरीन सम्बन्धी परेशानी से निपटारा पाने कल लिए बहुत ही बढ़िया है। जिस व्यक्ति का पेशाब सही तरीके से नहीं निकलता है उसे अनार का जूस रोजाना पीना चाहिए। इससे सेवन से भूख खुलती है। खाने को पचने के लिए यह एक अच्छा फल है।

हृदय को स्वस्थ बनाये

अनार हृदय को निरोगी और स्वस्थ बनाने में सेहतमंद फल है। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व रक्त धमनियों को पोषित कर रक्त प्रवाह में सुधर लाते हैं। इसके जूस को रोजाना पीने से खून में वृद्धि और साफ़ होता है।

अनार खाने से लाभ गर्भवती महिलाओं के लिए

गर्भवती महिलाओं के लिए अनार का रस बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले फोलिक एसिड, विटामिन्स और खनिज लवण गर्भावस्था के दौरान काफी लाभकारी होते हैं। इसके जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी घातक होता है जो रक्त के प्रवाह को सही करता है जिससे भ्रूण के सम्पूर्ण विकास में सहायता मिलती है। और बच्चा निरोगी और स्वस्थ पैदा होता है।

अनार के औषधीय गुण स्मरण शक्ति को बढ़ाये

नियमित रूप से अनार का सेवन करने से दिमागी शक्ति बढ़ती है साथ यह भूलने वाली कोई भी समस्या को दूर करने में भी सक्षम होता है। एक शोध में पाया गया की दिमाग की क्रियाओं में सुधार लाने के लिए नियमित रूप से अनार का सेवन करना अनिवार्य है।

एनीमिया के रोगियों के लिए

अनार एनीमिया के रोगियों के लिए संजीवनी बूटी के समान है। आयरन से भरपूर यह फल शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर लाल रक्त कणिकाओं की संख्या को बढ़ता है। यह रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा में बढ़ोतरी और उसके प्रवाह में सुधार लाता है। विटामिन सी और आयरन से भरपूर होने के कारण यह फल एनीमिया के लक्षणों से लड़ने की शक्ति रखता है। एनीमिया से छुटकारा पाने के लिए सुबह नाश्ते में एक कप अनार का जूस जरूर पियें।

अनार जूस पीने से लाभ कैंसर रोग से बचाव करे

अनार शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करता है, यह कैंसर जैसी बीमारी को बढ़ने से रोकता है। यह कैंसर से ग्रसित कोशिकाओं का नाश कर तुमेर के विकार पर पूर्ण विराम लगता है। अनार के सेवन से प्रोटेस्ट, स्तन, फेफड़ों और स्किन कैंसर दूर होता है। कैंसर से बचने के लिए आप दैनिक आहार में इसका सेवन जरूर करें।

मधुमेह को नियंत्रित करे

जो लोग मधुमेह रोग से पीड़ित हैं उनके लिए अनार के फल का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। यह इन्सुलिन के प्रति शरीर की संवेदनशीलता को कम करता है और मधुमेह से होने वाली समस्याओं से बचाव करता है। अनार के रस में एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनल्स होते हैं जो टाइप २ मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

अनार लाता है झुर्रियों से छुटकारा

बुढ़ापे में भी जवानी का सपना देखते हैं तो रोजाना अनार का सेवन करें। इसके सेवन करने से आपके चेहरे पर झुर्रियां नहीं आएँगी। जब भी आप धुप में ज्यादा देर तक रहते हैं तो आपके चेहरे पर दाग-धब्बे होने शुरू हो जाते हैं जिससे छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना एक गिलास अनार का जूस पियें।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में

अनार में वायरस और बैक्टीरिया वाले गुण होने के कारन शरीर में इम्युनिटी बढ़ती है। यह मुँह में पाए जाने वाले रोगाणुओं जिन्हे कई बीमारियां होती है उन्हें खत्म करता है। अनार के सेवन करने से ह,इ,व् संक्रमण रुक जाता है। इस तरह से अनार प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में सहायक है।

अनार के लाभ त्वचा के लिए फायदेमंद

अनार के पोषक तत्व आपको सुन्दर, जवां और बेदाग़ वाली त्वचा प्रदान करती है। इसमें मौजूद विटामिन सी एवं एंटी-ऑक्सीडेंट का प्रचुर होने के से यह त्वचा को पोषित करती है जिससे त्वचा पर हो रहे झुर्रियां समाप्त हो जाती हैं। यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। ऑयली skin से परेशान लोग इसका सेवन रोजाना करें।

दांतों को स्वस्थ बनाये

अनार में एंटी-प्लाक गुण होते हैं जो दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस फल में पाए जाने वाले विटामिन सी और फोलिक एसिड दांतों से पीलेपन को हटाने में मदद करता है। इसके अलावा यह दांत में कीड़े लगने, पायरिया, मसूड़ों में सूजन जैसी बीमारी से बचता है।

जोड़ों के दर्द के लिए

हड्डियों या उनके जोड़ों में हो रहे दर्द की समस्या के लिए अनार का सेवन करना एक अच्छा घरलू उपाय है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए रोजाना एक गिलास अनार जूस पियें, लेकिन अगर आप कोई दवाई ले रहे हैं तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरू लें। इसके अलावा आप अनार के जूस और किसी भी तेल को बराबर मिलकर इसका मालिश करें दर कुछ ही समय में समाप्त हो जायेगा।

अनार का उपयोग – How to Use Pomegranate in Hindi

जहाँ तक फलों की बात है हम हर किसी फल का अपने निजी जीवन और स्वास्थय के लिए इसका बेहतरीन उपयोग कर सकते हैं। जानिए अनार का उपयोग हम किस प्रकार कर सकते हैं।

  • आप अनार का जूस निकालकर इसे पी सकते हैं।
  • फलों के सलाद में अनार के दानों को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि अनार का सेवन सुबह करना चाहिए। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
  • आर्टिकल के अंतिम भाग में हम यह बता रहे हैं कि अनार खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

अनार खाने से नुकसान – Pomegranate Side-Effects In Hindi

  1. वे लोग जिन्हें एलर्जी की समस्या है। वे अनार का सेवन ना करें। क्योंकि इससे आपके शरीर में एलर्जी बढ़ सकती है और आप परेशानी में रह सकते हो।
  2. अनार को आवश्यकता से अधिक खाने पर पाचन क्रिया भी खराब हो जाती है|
  3. ऐसा माना जाता है कि एड्स या मानसिक समस्या होने की स्थिति में अगर आप इलाज के साथ-साथ अनार का सेवन कर रहे हैं, तो य‍ह हानिकारक हो सकता है।
  4. एलर्जी के मरीजों को अनार का सेवन चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए अन्याथा आपकी एलर्जी बढ़ सकती है।
  5. Anar अनार के दाने अधिक मात्रा में खाने से जी मिचलाना, उल्टी, पेट में दर्द और डायरिया भी हो सकता है। इसलिए खाएं, लेकिन हिसाब से खाएं।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअनानास के फायदे एवं नुकसान – Pineapple Benefits and Side Effects in Hindi
Next Article अरबी खाने के फायदे और नुकसान – Arbi Khane se Fayde aur Nuksan in Hindi
Peter
  • Website

Welcome to Achisoch.com, where the art of expression finds its home! I'm Peter, your guide through the fascinating realms of thought, creativity, and insight. As an avid blogger on Achisoch.com, I navigate the vast landscapes of ideas, weaving words into compelling narratives that resonate with intellect and emotion.

Related Posts

Wife Love Shayari in Hindi | पत्नी के लिए Romantic & Heart Touching Shayari

October 20, 2026

Selfish Matlabi Paise Ki Duniya Hai Shayari | मतलबी दुनिया और पैसे पर शायरी

October 20, 2026

English Shayari for Son | Love Shayari for Son

October 12, 2026

Why Yacht Owners Are Choosing Bespoke Art Over Prints for Their Vessels

May 27, 2026
Add A Comment
Most Popular

How to Choose the Right Furniture Hire in Sydney for Your Home or Event

August 17, 2026

Planning the Ultimate Maldives Holiday: What Malaysian Travellers Need to Know

August 17, 2026

Advanced Moving Average Strategies: Trend Filtering, Crossovers, and Dynamic Support in CFD Markets

August 14, 2026

Feeling Sorry Shayari | Heart Touching Sorry Shayari for Apology

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Sitemap
Achisoch.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.